सब्सक्राइब करें

jug jugg jeeyo: 'जुग-जुग जियो' के प्रमोशन के लिए कार्तिक आर्यन की राह पर वरुण धवन, बस पर चढ़कर किया जबरदस्त डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
jug jugg jeeyo release date: actor varun dhawan dance on bus roof in delhi during film promotion 
वरुण धवन कियारा आडवाणी फिल्म जुग जुग जियो - फोटो : insta

अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में वरुण धवन दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने जमकर मस्ती भी की। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बस पर चढ़कर 'जुग जुग जियो' फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

jug jugg jeeyo release date: actor varun dhawan dance on bus roof in delhi during film promotion 
वरुण धवन - फोटो : insta

कार्तिक आर्यन की राह पर वरुण धवन
हालिया समय में अगर बॉलीवुड की बात करें तो सिर्फ 'भूल भुलैया 2' एक ऐसी फिल्म रही है, जिसने मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक कमाई की है। हालांकि इसके पीछे अभिनेता कार्तिक आर्यन की मेहनत थी जो रंग लाई, उन्होंने न सिर्फ इवेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए बल्कि अलग-अलग शहरों में लोगों के बीच जाकर फिल्म को प्रमोशन किया था। अब वरुण धवन जिस तरह से 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन कर रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि वह कार्तिक आर्यन की राह पर हैं।

jug jugg jeeyo release date: actor varun dhawan dance on bus roof in delhi during film promotion 
वरुण धवन - फोटो : insta

बस पर चढ़कर जुग जुग जियो के गाने पर किया डांस
हाल ही में वरुण धवन और जुग जुग जियो की टीम को अलग-अलग जगहों पर लोगों के बीच जाकर फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया है। फिलहाल अब वरुण ने अपनी फिल्म के प्रमोशन से संबंधित जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें बस के ऊपर चढ़कर डांस करते देखा जा सकता है और फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, इस सारे प्यार के लिए दुनिया के टॉप पर दिल्ली मेरी जान। इसी के साथ उन्होंने फिल्म रिलीज की तारीख भी याद दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jug jugg jeeyo release date: actor varun dhawan dance on bus roof in delhi during film promotion 
वरुण धवन - फोटो : insta

इस दिन रिलीज होगी 'जुग जुग जियो'
अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारार फिल्म 'जुग जुग जियो' में उनके अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आएंगी। ये एक फैमिली ड्रामा होगी। जो कभी भावुक करेंगी तो कभी हंसाएंगी। अब तक फिल्म के गाने और ट्रेलर दोनो ही रिलीज हो चुके हैं, फिलहाल फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed