{"_id":"5d395ecd8ebc3e6d2278335f","slug":"jugal-hansraj-to-sana-saeed-7-actors-hit-as-child-artist-but-flop-as-star-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुगल हंसराज सहित इन 7 चाइल्ड आर्टिस्ट ने फिल्मों में कमाया खूब नाम, बड़े होते ही हिट को तरसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जुगल हंसराज सहित इन 7 चाइल्ड आर्टिस्ट ने फिल्मों में कमाया खूब नाम, बड़े होते ही हिट को तरसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Sana, Jugal and Jhanak
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई सारे चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में बचपन में तो बहुत नाम कमाया लेकिन बड़े होकर कामयाबी की नई दास्तां नहीं लिख पाए। इन स्टार्स में पटौदी खानदान के दामाद से लेकर 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगी' काजोल की छोटी बहन का नाम भी शामिल है। इन सभी स्टार्स ने बतौर बाल कलाकार अपनी सफलता की कहानी लिखी लेकिन बड़े होकर अपनी पहचान की तलाश कर रहे हैं। फिर चाहे 'मासूम' फिल्म में नसरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का बेटे का रोल निभाने वाले जुगल हंसराज ही क्यों ना हो। जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) का 26 जुलाई को जन्मदिन है। जानिए बॉलीवुड के वह एक्टर्स जो बचपन में तो हिट थे लेकिन बड़े होते ही फ्लॉप हो गए।
2 of 8
Jugal Hansraj
- फोटो : twitter
जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से जानते हैं। फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। जुगल ने 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में काम किया था। बड़े होने के बाद जुगल ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो कामयाबी हाथ नहीं लगी।
3 of 8
कुणाल खेमू
- फोटो : file photo
राजा हिंदुस्तानी, जख्म और हम हैं राही प्यार के फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले एक्टर कुणाल खेमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुणाल खेमू की हालिया रिलीज कलंक है। कुणाल ने जितनी सफलता अजय देवगन की फिल्म जख्म में पाई थी उतनी वह बड़े होकर नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
pooja ruparel
- फोटो : social media
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस एक्ट्रेस का नाम पूजा रुपारेल है। पूजा ने इस रोल से तो काफी चर्चा में रहीं लेकिन बड़े होकर ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं।
विज्ञापन
5 of 8
Jhanak Shukla
- फोटो : file photo
आपने साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो देखी होगी तो आपकी नजर इस क्यूट सी लड़की पर जरूर पड़ी होगी। इस चाइल्ड एक्ट्रेस का नाम झनक शुक्ला है। फिल्म में झनक ने प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके साथ ही टीवी सीरियल करिश्मा का करिश्मा में रोबोट बनकर भी काफी चर्चा में रहीं। झनक बड़ी हो गई हैं और अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।