{"_id":"5d3950ee8ebc3e6c9e1b97ed","slug":"sajid-nadiadwala-revealed-salman-khan-jacqueline-fernandes-film-kick-sequel-first-draft-is-finished","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर फिर DEVIL बनेंगे सलमान खान, फिल्म से जुड़ी इस बात का साजिद नडियाडवाला ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े पर्दे पर फिर DEVIL बनेंगे सलमान खान, फिल्म से जुड़ी इस बात का साजिद नडियाडवाला ने किया खुलासा
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kick 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2014 में आई फिल्मी दुनिया के सुल्तान सलमान खान की फिल्म किक उनके फैंस और कई दर्शकों को काफी पंसद आई है। यही दर्शक और फैंस इस फिल्म के सीक्वल का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और अब इस खबर के अनुसार उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म के निर्माता निर्देशक साजिद नडियाडवाला ने ही इस खबर को हमसे साझा किया है।
2 of 5
Sajid Nadiadwala
साजिद नडियाडवाला ने पहले कहा कि इसके सीक्वल में इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि जल्दबाजी में फिल्म का सीक्वल खराब हो जाए। फिल्म किक दर्शकों को काफी पसंद आई थी, साजिद इन्हीं दर्शकों की आकांक्षाओं पर एक बार फिर खरे उतरना चाहते थे। इसीलिए वह किक के सीक्वल पर काफी समय से काम कर रहे थे।
3 of 5
kick 2
साजिद बताते हैं कि सीक्वल के फर्स्ट ड्राफ्ट की तैयारी वह कर चुके हैं। लेकिन फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट अभी तैयार करनी बाकी है। जैसे ही वह पूरी हो जाएगी फिल्म की शूटिंग के लिए जगहों का निरीक्षण शुरू हो जाएगा। उसी हिसाब से फिर फिल्म की शूटिंग भी अगले साल यानी 2020 तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kick
साजिद ने फिल्म के कलाकारों पर आगे कहा की सलमान के अलावा फिल्म में अभी किसी को कास्ट नहीं किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने पर ही सलमान के अलावा अन्य कलाकारों का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि किक में सलमान खान 'डेविल' भी बने थे जो कि देवी लाल सिंह से बना था।
विज्ञापन
5 of 5
kick
वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी दबंग फ्रैंचाइजी की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्य्सत हैं। इसी फिल्म के बाद उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह भी है, जिसमें वह पहली बार अपने से 27 साल छोटी अदाकारा आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।