फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं कियारा आडवाणी, क्यूटनेस से लूटा फैंस का दिल

Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo Actress Kiara Advani latest Photo in Black Saree Goes Viral On Social Media
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'जुग जग जियो' की वजह से चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। 'भूल भुलैया 2' के बाद कियारा की यह दूसरी फिल्म है जिसे दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं। इस बीच कियारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।

Jugjugg Jeeyo Actress Kiara Advani latest Photo in Black Saree Goes Viral On Social Media
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में कियारा ब्लैक साड़ी में दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पहन रखा है। इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया हुआ है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इस खूबसूरत आउटफिट के साथ कियारा मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Jugjugg Jeeyo Actress Kiara Advani latest Photo in Black Saree Goes Viral On Social Media
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैंस हुए फिदा

कियारा की इन फोटोज पर फैंस फिदा हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इस फोटोज पर कमेंट किया है। फैंस कियारा के इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्यूटनेस में आपको कोई मात नहीं दे सकता।' वहीं ज्यादातर लोग इस पोस्ट पर हर्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo Actress Kiara Advani latest Photo in Black Saree Goes Viral On Social Media
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोगों को पसंद आई 'जुग जुग जियो'
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा हाल ही में 'जुग जुग जियो' में नजर आई हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है। 24 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दो दिन में 21 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन यह फिल्म 30 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed