फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo Day 1 Collection: शुक्रवार को बाल बाल बचे वरुण को फैंस का इंतजार, शनिवार को करनी होगी अच्छी कमाई

Sat, 25 Jun 2022 09:56 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 25 Jun 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1 manages to collect respectable figure Varun Dhawan Kiaran Advani Anil Kapoor Neetu Kapoor
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

फिल्म ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद से एक सुपरहिट फिल्म की तलाश में लगे अभिनेता वरुण धवन की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक रकम बटोरने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म का विषय आम न होने के चलते हालांकि इसे शुक्रवार को इसे बंपर ओपनिंग तो नहीं मिली, लेकिन शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन पारिवारिक दर्शकों के सिनेमाघरों में आने से बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वरुण धवन के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘कलंक’ की रही है, हालांकि अपने बजट के चलते ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1 manages to collect respectable figure Varun Dhawan Kiaran Advani Anil Kapoor Neetu Kapoor
जुग जुग जियो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज मेहता की ‘गुड न्यूज’ से आधी कमाई
करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ कोरोना संक्रमण काल में बनाई है। फिल्म के निर्देशक राज मेहता इसके पहले धर्मा के ही साथ अपनी पहली फिल्म ‘गुड न्यूज’ बना चुके हैं। इस फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग 17.56 करोड़ रुपये की लगी थी और बॉक्स ऑफिस पर कुल 205.14 करोड़ रुपये कमाकर ये फिल्म सुपरहिट रही थी। लेकिन, राज के करियर की दूसरी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को बॉक्स ऑफिस पर वैसी धांसू शुरुआत नहीं मिल सकी है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देश में 3375 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1014 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। भारत में रिलीज के पहले दिन फिल्म के करीब 11385 शोज हुए।

Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1 manages to collect respectable figure Varun Dhawan Kiaran Advani Anil Kapoor Neetu Kapoor
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपेक्षित आंकड़े से 50 लाख कम
शुक्रवार की रात मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की ओपनिंग बहुत शानदार तो नहीं रही है, लेकिन इसने करीब करीब अपनी मेकिंग के 10 फीसदी का कलेक्शन करके निर्माताओं की आस बनाए रखी है। फिल्म ने पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो इसके अपेक्षित आंकड़े 10 करोड़ रुपये से बस 50 लाख रुपये ही कम है। फिल्म समाज में वर्जित विषय तलाक पर आधारित है, इसलिए भी इसे लेकर दर्शकों में पहले दिन अधिक उत्साह नहीं देखा गया। फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को बढ़ने की उम्मीद दिख रही है और अगर ऐसा हुआ तो फिल्म पहले हफ्ते में 60-70 करोड़ रुपये कमा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1 manages to collect respectable figure Varun Dhawan Kiaran Advani Anil Kapoor Neetu Kapoor
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर वरुण का हाल
वरुण धवन के लिए इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चलना इसलिए जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 68.28 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप रही थी। उसके पहले 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलंक’ ने कुल 80.35 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप रही थी।

विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1 manages to collect respectable figure Varun Dhawan Kiaran Advani Anil Kapoor Neetu Kapoor
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
वरुण की पिछली पांच फिल्मों की ओपनिंग और कुल कलेक्शन इस प्रकार है:
 
फिल्म    ओपनिंग
(करोड़ रुपये में)
कुल कलेक्शन 
(करोड़ रुपये में)
नतीजा
स्ट्रीट डांसर 3डी (2020) 09.50 68.28 फ्लॉप
कलंक (2019) 21.60 80.35 फ्लॉप
सुई धागा (2018) 08.30 79.02 हिट
अक्टूबर (2018) 04.25 39.06  औसत
जुडवा 2 (2017) 16.10 138.61 हिट

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed