सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'जुगजुग जियो', शुरू हुई OTT पर दर्शकों को आकर्षित करने की जद्दोजहद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Jul 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo on ott varun dhawan kiara advani anil kapoor starrer film stream Amazon Prime Video on 22 july
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुगजुग जियो' 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें एक पंजाबी फैमिली का ड्रामा देखने को मिला था। हालांकि, फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया था और अब रिलीज के ठीक एक महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी आ गई है। यानी जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों नहीं देख पाए हैं वो अब इस फैमिली ड्रामे को अपने फोन पर आसानी से देख सकते हैं। आइए बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म आई है। 

Trending Videos
JugJugg Jeeyo on ott varun dhawan kiara advani anil kapoor starrer film stream Amazon Prime Video on 22 july
जुगजुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन पर आई फिल्म
राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुगजुग जियो' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर आज यानी 22 जुलाई से स्ट्रीम हो गई है। अमेजन पर यह फिल्म भारत समेत 240 देशों में आसानी से स्ट्रीम हो रही है। ऐसे में अगर आप लोगों ने इस फिल्म को अब तक नहीं देखा है, तो आप अमेजन का सब्सक्रिप्शन लेकर इस फिल्म को देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo on ott varun dhawan kiara advani anil kapoor starrer film stream Amazon Prime Video on 22 july
जुगजुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैसी है फिल्म की कहानी
'जुगजुग जियो' एक पंजाबी परिवार की कहानी है। इसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी पति-पत्नी की भूमिका में हैं, जिनके बीच एक समय पर बहुत प्यार होता है लेकिन समय से साथ दोनों के बीच लड़ाई भी होने लगी थी। इसी वजह से दोनों तलाक लेना चाहते हैं। विदेश में रहने वाला ये जोड़ा जब भारत अपने घर पहुंचता है और अपने तलाक को लेकर घर में बात करना चाहता है तो उन्हें पता चलता है कि परिवार में तो अलग ही खिचड़ी पक रही है। यहीं से फिल्म रोमांचक मोड़ लेती है। इसमें वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिका में हैं। 

JugJugg Jeeyo on ott varun dhawan kiara advani anil kapoor starrer film stream Amazon Prime Video on 22 july
जुग जुग जियो का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन
राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुगजुग जियो' का कुल बजट 105 करोड़ के आसपास का रहा है, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी। फिल्म ने पहले वीकएंड तक लगभग 50 करोड़ का कलेक्शन किया था और फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 84 करोड़ के आसपास का रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed