{"_id":"62a5bc38e392ce01991cc429","slug":"jugjugg-jeeyo-varun-dhawan-and-kiara-advani-starrer-film-new-song-dupatta-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jug Jugg Jeeyo: वरुण और कियारा की फिल्म का गाना 'दुपट्टा' रिलीज, बेहतरीन डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jug Jugg Jeeyo: वरुण और कियारा की फिल्म का गाना 'दुपट्टा' रिलीज, बेहतरीन डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 12 Jun 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन, कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता इस फिल्म के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम है 'दुपट्टा'। गाने में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल नजर आ रहे हैं।
2 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
गाने का म्यूजिक वीडियो काफी शानदार है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस गाने में वरुण चमकीली जैकेट और कियारा शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें वरुण शानदार डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म के पहले गाने नाच पंजाबन की शानदार सफलता के बाद ये फिल्म का तीसरा गाना है। दुपट्टा तेरा सतरंग को टी सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
3 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
दुपट्टा गाने को शमशेर संधू और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज में गाया है। गाने को बोल लिखे हैं सुरजीत बिंद्राखिया ने। इससे पहले इसका दूसरा गाना 'रंगीसारी' रिलीज किया गया था। ये एक रोमांटिक गाना था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। हाल ही में इसका एक होली गाना भी रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
इस फिल्म में कियारा और वरुण पति-पत्नी के किरदार में हैं, दोनों तलाक लेने की फिराक में हैं। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। जुग-जुग जियो का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।