फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म फ्लॉप होते ही 15 साल दूर रहीं स्टार किड, आर्मी अफसर की पत्नी बनकर लौटीं

Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Juhi Babbar return on silver screen after 15 years with the film Aiyaary
Juhi Babbar
'अय्यारी' फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के साथ ही मशहूर बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर की बेटी जूही एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह आर्मी अफसर मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाते दिखाई देंगी। 
Juhi Babbar return on silver screen after 15 years with the film Aiyaary
Juhi Babbar
जूही बब्बर ने साल 2003 में फिल्म 'काश आप हमारे होते' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इस फिल्म के जरिए वह करीब 15 साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
Juhi Babbar return on silver screen after 15 years with the film Aiyaary
Juhi Babbar
अपनी पहली फिल्म 'काश आप हमारे होते' के बाद जूही ने थियेटर की तरफ अपनी मां नादिरा बब्बर के साथ रुख किया। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जूही ने कहा - 'जब अचानक मेरे पास डायरेक्टर नीरज पांडे का फोन आया तो मैं सरप्राइज हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Babbar return on silver screen after 15 years with the film Aiyaary
Aiyaary
जूही ने कहा - 'इस फिल्म में मेरा किरदार छोटा है लेकिन काफी अच्छा है।' 'अय्यारी' फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव किया गया। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और जूही बब्बर मुख्य भूमिका में हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed