फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान, पिता से हाथ मांगने पहुंचे तो उन्होंने...'

Tue, 12 Nov 2019 04:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday: Salman Khan Wants To Marry Her But Her Dad Refuse
जूही - फोटो : instagram

जूही चावला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 13 नवंबर को जूही अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगी। करीब तीस साल पहले उन्होंने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। जूही चावला ने 90 के दशक में चुलबुली लड़की के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज किया। जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके 2 साल बाद वे फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों-रात स्टार बन गईं।

Juhi Chawla Birthday: Salman Khan Wants To Marry Her But Her Dad Refuse
जूही - फोटो : social media

फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस साल नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता। जूही ने सलमान खान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें कभी सामने नहीं आईं।

Juhi Chawla Birthday: Salman Khan Wants To Marry Her But Her Dad Refuse
जूही - फोटो : social media

लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान कभी जूही से शादी करना चाहते थे और इसके लिए उनके पिता से हाथ मांगने भी गए थे। यह बात खुद सलमान खान ने बताई थी। सलमान ने कहा था- 'जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं क्या चाहिए था उनको?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday: Salman Khan Wants To Marry Her But Her Dad Refuse
जूही - फोटो : Twitter

जूही चावला का नाम किसी एक्टर के साथ नहीं जुड़ा। क्योंकि करियर की शुरुआत में ही उनकी मुलाकात कारोबारी जय मेहता से हो गई थी। साल 1992 की बात है। डायरेक्टर राकेश रोशन ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। इधर जय पहले से शादीशुदा थे लेकिन प्लेन दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday: Salman Khan Wants To Marry Her But Her Dad Refuse
juhi chawla - फोटो : social media

ऐसे में जूही का जय की तरफ झुकाव बढ़ता गया। उस दौरान जूही की मां की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। ऐसे में जय उनका सहारा बने। आखिरकार जूही ने 1995 में जय मेहता से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं। जूही आखिरी बार 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थीं। 1997 में उन्होंने आखिरी हिट फिल्म 'इश्क' दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed