जूही चावला आजकल भले ही पर्दे पर नजर नहीं आती हैं लेकिन 90 के दशक में उनका नाम बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में शुमार था। जूही ने व्यवसायिक और निजी दोनों जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीया। जानकारी हो कि अभिनेत्री ने उस वक्त जय मेहता से शादी रचाई थी जब उनका करियर सफलता की बुलंदियों पर था। हालांकि, दोनों ने शादी को दुनिया की नजरों से बचाने के लिए गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए। आखिर अभिनेत्री ने ये कदम क्यों उठाया था, इसका खुलासा भी उन्होंने खुद ही किया।
Juhi Chawla: जय मेहता की शादी से पहले मां ने उठाया था यह बड़ा कदम, जूही चावला बोलीं- मैं सबकुछ खो रही थी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बताते हुए कि उन्होंने जय से गुपचुप शादी क्यों की, जूही ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें अपना करियर खोने का डर था। जूही और जय ने 1995 में शादी की। वे जान्हवी और अर्जुन के माता-पिता हैं। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में जूही ने बताया था, 'मैं लगभग स्थापित हो चुकी थी और अच्छा करना शुरू कर रही थी। यही वह समय था जब जय की तरफ मैं आकर्षित होने लगी थी। हालांकि, मुझे अपने करियर के खत्म होने का भी काफी डर था।'
जूही ने अपनी बात में जोड़ा, 'मैं आगे बढ़ना चाहती थी और यह बीच का रास्ता लग रहा था कि चलो इसे शांत रखें और कोई बात नहीं, आप काम करते रहें।' जूही ने कहा कि वह उस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, क्योंकि उनकी मां का हाल ही में निधन हुआ था और उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वह सब कुछ खो रही हैं। उन्होंने कहा, 'उस साल मेरी मां का भी निधन हो गया, इसलिए मेरे साथ एक और त्रासदी हुई और वह मेरे लिए भी बहुत कठिन समय था क्योंकि मुझे लगा कि मेरे पास जो कुछ भी था, मैं जो कुछ भी प्यार करती थी, अपना काम और अपनी मां को खो रही थी।'
Kamal Haasan: कमल हासन ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा था- 'इंडियन 2' से ज्यादा 'इंडियन 3' है पसंद
हाल ही में गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जूही ने बताया कि कैसे उनकी सास ने उनकी भव्य शादी की योजना रद्द कर दी क्योंकि जूही बहुत ज्यादा परेशान हो रही थीं। जूही ने कहा कि उनकी सास को लगभग 2000 निमंत्रण याद हैं जो दुनिया भर के मेहमानों को दिए गए थे।
Hina Khan: 'राप्चिक रीटा' में नजर नहीं आएंगी हिना खान, इस अभिनेत्री के काम करने की चर्चा
जूही चावला ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'उन्होंने परिवार को बड़ी शादी न करने के लिए मना लिया और मैंने घर पर ही परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर ली, जिसमें केवल 80-90 लोग मौजूद थे। कल्पना कीजिए कि आपकी सास उन निमंत्रणों को रद्द कर रही हैं जो पहले ही भेजे जा चुके थे।
Game Changer: राम चरण ने पूरी की 'गेम चेंजर' की शूटिंग, प्रशंसकों ने निर्माताओं से मांगा रिलीज डेट पर अपडेट