फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Sangeet: माधुरी से लेकर आलिया तक, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत में लगा सितारों का जमावड़ा

Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 06 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Sangeet SANGEET CELEBRATIONS alia bhatt madhuri dixit neha sharma vidya balan
आलिया भट्ट, अनंत-राधिका, माधुरी दीक्षित - फोटो : ANI

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी शादी से पहले का उत्सव मार्च से ही जारी है। अंबानी परिवार ने शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में जोड़े के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया है। शाम का ड्रेस कोड इंडियन रीगल ग्लैम है। अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर इस समारोह का हिस्सा बने हैं। साथ ही भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है और शाम को यादगार बना दिया है-

Anant ambani Radhika merchant Sangeet SANGEET CELEBRATIONS alia bhatt madhuri dixit neha sharma vidya balan
पूर्णिमा दलाल-ममता दलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल अपने पोते अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में हिस्सा लेने के लिए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) पहुंची हैं। नीता की बहन ममता दलाल अपनी मां के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।

Anant ambani Radhika merchant Sangeet SANGEET CELEBRATIONS alia bhatt madhuri dixit neha sharma vidya balan
मीजान जाफरी-जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में मीजान जाफरी का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बना। ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में अभिनेता बेहद स्मार्ट लगे। मीजान के साथ-साथ उनके पिता जावेद जाफरी का भी स्वैग देखते ही बना। ब्लैक और मैरून कलर की सेक्विन शेरवानी में जावेद काफी डैशिंग नजर आए। 

SS Rajamouli: राजामौली के जीवन से जुड़ीं मिलेंगी दिलचस्प जानकारियां, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Sangeet SANGEET CELEBRATIONS alia bhatt madhuri dixit neha sharma vidya balan
नेहा शर्मा-आयशा शर्मा - फोटो : ANI

पार्टी में नेहा शर्मा ने अपने इंडो वेस्टर्न लुक से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। मल्टी कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नेहा शर्मा बेहद स्टनिंग लगीं। वहीं, उनकी बहन आयशा शर्मा भी गुलाबी रंग के लहंगे में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। 

Bollywood Remakes: 'मर्डर 2' से लेकर 'राधे' तक, कोरियाई रीमेक हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Sangeet SANGEET CELEBRATIONS alia bhatt madhuri dixit neha sharma vidya balan
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : ANI

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग बिठाते नजर आए। तीनों के लुक ने फैंस का खासा ध्यान आकर्षित किया। ब्लैक कलर के लहंगे में आलिया हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, आदित्य और रणबीर को ऑल ब्लैक सूट-बूट में स्वैग बिखेरते देखा गया। 

Sonakshi Sinha: प्रेग्नेंसी की अफवाह पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बयान से बढ़ी सोशल मीडिया की हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed