सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कपल गोल्स: फिल्मों में आने से पहले ही जय मेहता से मिली थीं जूही चावला, 6 साल तक छुपाकर रखी थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Aug 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla And Jay Mehta's Love Story Juhi revealed that their first meeting was even before she entered Bollywood
juhi chawla, jay mehta - फोटो : इंस्टाग्राम

90 के दशक की टॉप हीरोइनों में से एक जूही चावला अपनी अदाकारी के साथ साथ अपनी चुलबुली अदा और मुस्कान के लिए जानी जाती हैं। साल 1984 में मिस इंडिया बनने के बाद से जूही ने करियर में कभी पलट कर नहीं देखा। बॉलीवुड में उनकी एंट्री फिल्म 'सल्तनत' से हुई जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन दूसरी फिल्म  'कयामत से कयामत तक' ने लोगों का दिल जीत लिया। जूही की दूसरी फिल्म इतनी जबरदस्त हिट हुई कि उनकी झोली में एक के बाद एक हिट फिल्में आने लगीं। 11 सालों में जूही बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बन गईं। लेकिन अचानक ही जूही ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी से न सिर्फ फिल्मी सितारों को झटका लगा बल्कि जूही के फैंस भी हैरान रह गए। लोगों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि जूही ने पैसे के लिए अपनी उम्र से बड़े आदमी से शादी की है। चलिए जानते हैं कैसे और क्यों जूही ने गुपचुप की शादी।

Trending Videos
Juhi Chawla And Jay Mehta's Love Story Juhi revealed that their first meeting was even before she entered Bollywood
जूही चावला, जय मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

पहली मुलाकात में नहीं हुई बात
जूही चावला की पहली मुलाकात जय से तब हुई थी, जब उन्होंने फिल्मों में काम करना भी शुरू नहीं किया था। ये मुलाकात थोड़ी देर के लिए ही हो पाई थी और उसके बाद उनकी कोई बात नहीं हुई। सालों बाद जूही और जय अपने कॉमन दोस्त की डिनर पार्टी में दोबारा मिले थे। इसके बाद राकेश रोशन कि फिल्म 'कारोबार' के दौरान जूही को राकेश रोशन ने अपने दोस्त जय से मिलवाया था। इसके बाद जय अक्सर शूटिंग के दौरान अपने दोस्तों से मिलने पहुंच जाते थे। जूही से भी उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई लेकिन इसमें रोमांटिक रिश्ते जैसा कुछ नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla And Jay Mehta's Love Story Juhi revealed that their first meeting was even before she entered Bollywood
जूही चावला - फोटो : Social media

पहले से शादीशुदा थे जय
जय पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी सुजाता बिरला के साथ बेहद खुश भी थे। सुजाता यश बिरला की बहन थीं। लेकिन एक दिन जय के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक प्लेन क्रैश में उनकी पत्नी की मौत हो गई। जय के लिए ये बेहद कठिन समय था, ऐसे में जूही ने जय को संभाला। धीरे-धीरे ये दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

Juhi Chawla And Jay Mehta's Love Story Juhi revealed that their first meeting was even before she entered Bollywood
जूही चावला - फोटो : Social media

जूही ने खो दी अपनी मां
जय अभी अपनी पत्नी की मौत के सदमे से बाहर नहीं आए थे कि जूही चावला की मां का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। इस बार जूही पूरी तरह टूट गईं लेकिन उन्हें संभालने का जिम्मा जय ने लिया। इसी दौरान जय की मां की तबीयत भी बिगड़ने लगी। जूही ने खुद को संभाला और जय की मां की सेवा में लग गईं। जय की मां को जूही बहुत पसंद आईं थी।

विज्ञापन
Juhi Chawla And Jay Mehta's Love Story Juhi revealed that their first meeting was even before she entered Bollywood
जूही चावला और जय मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

गुपचुप की शादी
जूही जब 28 साल की थीं और जय 33 साल के थे तो दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। उन्होंने गुपचुप तरीके से सिर्फ परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। दोनों ने अपनी शादी को 6 साल तक छुपा कर भी रखा। शादी की बात जब सामने आई तो लोगों को ये शादी हजम नहीं हो रही थी। लेकिन आज तक दोनों एक दूसरे के साथ आइडल कपल की तरह रह रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed