{"_id":"618f53f1a3dd0b6ac850d20d","slug":"juhi-chawla-birthday-special-when-salman-khan-wants-to-marry-juhi-chawla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday: अगर मिल गई होती पिता की मंजूरी तो जूही चावला के हसबैंड होते सलमान खान, 'शादी के लिए हाथ मांगने भी गए थे लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday: अगर मिल गई होती पिता की मंजूरी तो जूही चावला के हसबैंड होते सलमान खान, 'शादी के लिए हाथ मांगने भी गए थे लेकिन...'
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली जूही चावला का आज जन्मदिन है। जूही आज 54वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 नवंबर 1967 को उनका जन्म अंबाला (हरियाणा) में हुआ था। जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। ब्यूटी पीजेंट में सफलता पाने के बाद जूही ने बॉलीवुड का रुख किया। जूही ने 1987 में फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था। इसके बाद जूही ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं।
2 of 5
जूही चावला, सलमान खान
सलमान खान और जूही चावला एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने जिस भी फिल्म में साथ काम किया उसमें बस उनका कैमियो ही था। फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में जूही और सलमान की शादी भी हुई थी। लेकिन असल जिंदगी में सलमान का ये सपना पूरा नहीं हो पाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान कभी जूही चावला से शादी करना चाहते थे।
3 of 5
जूही चावला और सलमान खान
सलमान ने एक बार कहा था- 'जूही बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं किस तरह का लड़का चाहिए था उनको?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जूही चावला, जय मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता को 1997 में अपना हमसफर बनाया, जो जूही से उम्र में सात साल बड़े हैं। जूही चाहतीं तो अपने किसी को-स्टार के साथ शादी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने एक गैर फिल्मी शख्स को अपना हमसफर बनाना ज्यादा पसंद किया। दोनों की मुलाकात राकेश रोशन ने करवाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला
- फोटो : Instagram
जूही चावला का फिल्मी करियर
जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके दो साल बाद वे फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों-रात स्टार बन गईं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।