फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार: केपटाउन के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा रहीं जूही चावला, तस्वीरें देख नहीं होगा उम्र का अंदाजा

Fri, 28 May 2021 09:34 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 28 May 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Capetown Vacation: Shares Beautiful Pictures, Says 'Just Loving the Outdoors'
जूही चावला - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला भले ही फिल्मों में अब ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इन दिनों जूही केपटाउन में हैं और छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। केपटाउन साउथ अफ्रीका का एक खूबसूरत शहर है और सिलेब्रिटी हॉलीडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है। वहां जाने के बाद सितारे अक्सर खूबसूरत नजारों की तस्वीरें साझा करते हैं। ऐसे ही जूही भी लगातार खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। हाल ही में जूही ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो खूबसूरत नजारों की झलकियां दे रही थीं। इसके साथ ही जूही ने कलरफुल स्ट्रीट से भी एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। इसी बीच जूही ने एक बार फिर तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस भी जूही की ये तस्वीरें देख मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

Juhi Chawla Capetown Vacation: Shares Beautiful Pictures, Says 'Just Loving the Outdoors'
जूही चावला - फोटो : Instagram

दरअसल, जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं जिनमें आप देख सकते हैं कि जूही काफी खुश नजर आ रही है और फोटो में नजारे की खूबसूरती तो देखते ही बनती है। इसके साथ ही जूही का तस्वीर के साथ कैप्शन पूरे दृश्य को बखूबी बयां कर रहा है।

Juhi Chawla Capetown Vacation: Shares Beautiful Pictures, Says 'Just Loving the Outdoors'
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जूही ने कैप्शन में लिखा, 'बस इन नजारों से प्यार हो गया, साफ नीला सागर और खुला आसमान और ताजी हवा... आहा.. शानदार दृश्य।' जूही की तस्वीरों के साथ-साथ कैप्शन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर साझा करने के बाद ही ढेरों लाइक्स आ चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla Capetown Vacation: Shares Beautiful Pictures, Says 'Just Loving the Outdoors'
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार नजारा है और साथ में जूही मैम... वाह।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'नाइस फोटो जूही जी।' एक यूजर ने तो लिखा, 'आपकी तस्वीरें देखकर हमेशा खुशियां मिलती हैं।'

विज्ञापन
Juhi Chawla Capetown Vacation: Shares Beautiful Pictures, Says 'Just Loving the Outdoors'
जूही चावला - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि जूही चावला ने 1986 में 'सल्तनत' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने उन्हें मशहूर कर दिया। साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब भी जीता। साल 1997 में जय मेहता से शादी के बाद जूही ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गईं। जूही के दो बच्चे हैं जिनका नाम जान्हवी और अर्जुन है। इसके अलावा जूही आखिरी बार साल 2017 में वेब सीरीज द टेस्ट केस में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed