फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूही चावला की बेटी जाह्नवी ने पूरी की स्कूलिंग, फेयरवेल की तस्वीरें आई सामने

Mon, 01 Jul 2019 09:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
juhi chawla daughter janhvi mehta complete her schooling look at the photos
juhi chawla - फोटो : social media
हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। सुहाना की फेयरवेल पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं । सुहाना के बाद अब जूही चावला की बेटी की फेयरवेल की तस्वीरें सामने आई हैं । जूही की बेटी का नाम जाह्नवी मेहता है। जाह्नवी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हाल ही में जूही ने बताया कि उनकी बेटी ने अपना स्कूल पूरा कर लिया है।
juhi chawla daughter janhvi mehta complete her schooling look at the photos
jahanvi mehta - फोटो : social media
जूही ने बेटी के स्कूल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । इसमें जाह्नवी क्लासरूम में बैठी नजर आ रही हैं । ये जाह्नवी के फेयरवेल की फोटो है। जूही ने इसके साथ लिखा कि अपने स्कूल फेयरवेल चैपल में जान्हवी, एक ही वक्त में खुश और दुखी है। बता दें कि जाह्नवी मेहता, अपनी मां के साथ किसी भी ईवेंट में नहीं जातीं । 
juhi chawla daughter janhvi mehta complete her schooling look at the photos
jahanvi mehta - फोटो : social media
जाह्नवी लंदन में पढ़ाई कर रही थीं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली जाह्नवी को एक्टिंग फील्ड में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें कि पिछले साल आईपीएल नीलामी में जाह्नवी अपने पिता जय मेहता और जूही चावला के साथ नजर आईं थीं। जूही चावला और जय मेहता, शाहरुख के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर्स हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jahnavi at her school farewell chapel ... happy and sad both at the same time ... 💕💕💕

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
juhi chawla daughter janhvi mehta complete her schooling look at the photos
suhana khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की बेटी की बात करें तो ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ पार्टी की । पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं । इस दौरान सुहाना ने ऑफ शोल्डर ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी । शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।'
विज्ञापन
juhi chawla daughter janhvi mehta complete her schooling look at the photos
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram
सुहाना की मां गौरी ने सुहाना की लंच के दौरान की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'लंच एट Ardingly'। सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed