बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय अनलॉक 0.1 की शुरुआत हो गई है लेकिन अब भी महामारी का खतरा देखते हुए सभी लोग घर पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कई बातें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री जूही चावला के घर पर सब्जियां आई हैं। जिसे देख जूही काफी कन्फ्यूज नजर आईं।
सब्जियों की होम डिलीवरी पर जूही चावला हुईं कंफ्यूज, कहा- 'समझ नहीं आ रहा खुश होना है या रोना है'
अभिनेत्री जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर देश से जुड़े कई समसामियिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती रहती हैं। अब हाल ही में जूही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनके घर पर सब्जियां आईं जो पॉलीथिन में पैक थीं। जिस पर जूही में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जूही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में जूही ने लिखा है, 'और इस तरह मेरी सब्जियों की घर पर डिलिवरी हुई है। प्लास्टिक में डूबी हुई। पढ़े-लिखे लोग इस धरती पर सबसे ज्यादा गंदगी मचा रहे हैं। पता नहीं हंसना है या रोना है।'
And this is how my veggies come home delivered ... drowned in plastic ..!!!!!... The ' Educated ' people creating the biggest mess on the planet ..!!! Don't know whether to laugh or cry ..!! 🤦🏻♀️😂😂🙏 pic.twitter.com/t7W7s5qiz5
जूही चावला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस अब सोशल मीडिया पर इस ट्वीट में खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि जूही चावला खुद एक पर्यावरण एक्टिविस्ट हैं। जिसकी वजह से उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दी है। जूही खुद पॉलीथिन बैन का समर्थन करती हैं ऐसे में उनके खुद के घर जब पॉलीथिन में पैक होकर सब्जियां आईं तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
गौरतलब है कि जूही चावला बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में जैसे कयामत से कयामत तक, इश्क, यस बॉस जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। जूही मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। हाल ही में जूही साल 2017 में 'द टेस्ट केस' वेब सीरीज में डिफेंस मिनिस्टर के किरदार में नजर आई थीं।
पढ़ें: पत्नी और बेटे संग कनाडा रवाना हुए रोडीज फेम रघुराम, पहुंचते ही 14 दिन के लिए हुए क्वारंटीन
