{"_id":"5ab0dd284f1c1bb0758b6524","slug":"juhi-chawla-says-she-plays-best-negative-role-in-gulab-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गुलाब गैंग' करने के बाद 'बेस्ट विलेन' बनीं जूही चावला, लेकिन फिर किसी ने ऑफर नहीं किया रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गुलाब गैंग' करने के बाद 'बेस्ट विलेन' बनीं जूही चावला, लेकिन फिर किसी ने ऑफर नहीं किया रोल
Wed, 21 Mar 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
juhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जूही चावला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। तीस साल पहले उन्होंने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। जूही चावला ने 90 के दशक में चुलबुली लड़की के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज किया था। 'गुलाब गैंग' में विलेन का किरदार निभाने वाली जूही का कहना है कि इस फिल्म को करने के बाद खुद उन्हें लगा कि आज तक इससे जबरदस्त कोई विलेन नहीं हुआ है।
2 of 4
juhi chawla
जूही ने एक इंटरव्यू में बताया ‘विश्वास कीजिए, 'गुलाब गैंग के बाद मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक मानने लगी थी। उस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना मजा आया कि मुझे ऐसे ही और किरदार करने का मन होने लगा। लेकिन, ताज्जुब की बात है कि मेरे पास वैसे किरदार लेकर ज्यादा लोग नहीं आए।'
3 of 4
juhi chawla
‘कयामत से कयामत तक’ से फिल्म के जरिए जूही ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता। जूही चावला सोनम कपूर और अनिल कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा जूही शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
juhi chawla
इन सबके अवाला जूही फिलहाल एक मनोवैज्ञानिक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वे रोजमर्रा की जिंदगी से काफी अलग किरदार निभा रही हैं। जूही वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' से डिजिटल दुनिया में भी एंट्री ले चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।