फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते 'भोला' और 'डंबो' का महामुकाबला, स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे कई सितारे

Thu, 28 Mar 2019 09:54 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Mar 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Junglee and Dumbo will release in this week
Dumbo screening - फोटो : amar ujala mumbai
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार हाथियों का महामुकाबला होने वाला है। मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हीरो विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' के साथ ही इस शुक्रवार डिजनी की एनीमेशन फिल्म 'डम्बो' भी रिलीज हो रही है। राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म 'हाथी मेरे साथी' से प्रेरित फिल्म 'जंगली' में विद्युत जामवाल रीयल हाथियों के लिए हाथीदांत तस्करों से भिड़ते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक चक रसेल ने किया है और फिल्म की कहानी हाथी के बच्चे भोला और उसके बचपन के साथ राज की दोस्ती बताती है।
Junglee and Dumbo will release in this week
Dumbo screening - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं मशहूर डायरेक्टर टिम बर्टन ने 'डम्बो' की कमान संभाली है। 'डम्बो' टेलीविजन की दुनिया का काफी लोकप्रिय किरदार रहा है और इस किरदार पर बनी पहली फीचर फिल्म में आवाजें कॉलिन फरेल, माइकल कीटन और एवा ग्रीन जैसे मशहूर सितारों ने दी हैं। 'डम्बो' की खास स्क्रीनिंग मुंबई में सेलेब्रिटीज किड्स के लिए की गई जिसमें टेलीविजन के मशहूर सितारे दीपिका देशमुख, इकबाल खान, आश्का गोराडिया, राजीव पॉल, राकेश पॉल, रोमित राज, कनिका माहेश्वरी, रजनीश दुग्गल व नितांश गोयल आदि अपने बच्चों के साथ पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed