{"_id":"5c9f2521bdec22140a175b43","slug":"junglee-and-notebook-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स आफिस की 'नोटबुक' में 'जंगली' पहले दिन ही छाई, सलमान की फिल्म से तीन गुना ज्यादा कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स आफिस की 'नोटबुक' में 'जंगली' पहले दिन ही छाई, सलमान की फिल्म से तीन गुना ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों ने कब्जा कर रखा है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला अभी भी दर्शकों को सिनेमाहॉल तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अक्षय कुमार की केसरी भी एक हफ्ते में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इन सबके बीच बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में जंगली और नोटबुक रिलीज हुई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए पहले दिन कितना रहा कलेक्शन।
2 of 5
junglee
- फोटो : social media
विद्युत जामवाल काफी समय बाद फिल्म जंगली से बड़े पर्दे पर लौटे हैं। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक जंगली ने 3.25 से 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
3 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत अपने एक्शन की वजह से जाने जाते हैं। फिल्म में उनके इस अंदाज से दर्शक एक बार फिर रूबरू होंगे। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Notebook
- फोटो : social media
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से दो न्यूकमर्स को लॉन्च किया गया है। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
notebook
- फोटो : social media
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म के बावजूद नोटबुक की शुरुआत खराब रही। पहले दिन फिल्म ने 60-70 लाख का बिजनेस किया है जो कि जंगली की कमाई से तीन गुना कम है। फिल्म के लिए आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना काफी मुश्किल होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।