फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'श्रीदेवी' को देखने के लिए 'भाग्य' के भरोसे बैठे हजारों फैंस, बॉलीवुड हस्तियां भी बंगले पर जुटीं

Mon, 26 Feb 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Just to see sridevi deadbody Fans Gathered Outside Sridevi House Bollywood Stars also Reaching
sridevi
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया। सूत्रों का कहना है कि करीब 1 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से रवाना हो सकता है। बताया जा रहा है कि शाम 5-6 बजे तक शव मुंबई पहुंचेगा। 
Just to see sridevi deadbody Fans Gathered Outside Sridevi House Bollywood Stars also Reaching
sridevi
मुंबई के वर्सोवा के 'भाग्य' बंगले के बाहर फैन्स का जुटना जारी है। फैंस श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए कई घंटों इंतजार कर रहे हैं। लबों पर श्रीदेवी के गीत और नम आंखों के साथ श्रीदेवी को बस एक बार देख लेने की चाहत में फैंस इंतजार कर रहे हैं। 'भाग्य' बंगले के अंदर सन्नाटा पसरा है।
Just to see sridevi deadbody Fans Gathered Outside Sridevi House Bollywood Stars also Reaching
sridevi
बॉलीवुड की हस्तियां श्रीदेवी के घर से करीब 5 किलोमीटर दूर अनिल कपूर के बंगले पर जुट रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर भी अनिल कपूर के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Just to see sridevi deadbody Fans Gathered Outside Sridevi House Bollywood Stars also Reaching
sridevi
इसके अलावा डायरेक्टर फराह खान, तबू, शबाना आजमी, स्वरा भास्कर, वैभवी मर्चेंट, नीलिमा अजीम और अरुणा ईरानी ने भी अनिल कपूर के घर पहुंचकर अपना दुख प्रकट किया। सभी को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने का इंतजार है।
विज्ञापन
Just to see sridevi deadbody Fans Gathered Outside Sridevi House Bollywood Stars also Reaching
sridevi
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किए जाने की खबर है। इसको लेकर वहां सोमवार सुबह तैयारियां भी की जाती दिखीं। कर्मचारी श्मशान की सफाई में जुटे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed