फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaali Poster Row: अनुपम खेर ने महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना! कहा- जय मां कलकत्ते वाली… तेरा श्राप ना जाये खाली

Thu, 07 Jul 2022 02:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Kaali Movie Poster Controversy: Anupam Kher Comment Leena Manimekalai Mahua Moitra
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'काली' डॉक्युमेंट्री की निर्माता लीना मणिमेकलई पहले पोस्टर और फिर भगवान शिव व मां पार्वती पर किए गए पोस्ट के बाद से विवादों में फंसती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हाे गई है। राजनीतिक पार्टियां उनके विरोध में बयान दे रही हैं। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारों तक कई लोग सोशल मीडिया पर लीना को खरी-खरी सुना रहे हैं। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर का बयान सामने आ गया है।

Kaali Movie Poster Controversy: Anupam Kher Comment Leena Manimekalai Mahua Moitra
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, ''शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध मां काली का मंदिर है- काली बाड़ी। बचपन में कई बार मैं वहां जाता था। बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिए। मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार-बार दोहराता था.. “जय मां कलकत्ते वाली… तेरा श्राप ना जाये ख़ाली..” आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!' अनुपम के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि वह लीना और उनकी फिल्म की ओर इशारा करते हुए महुआ मोइत्रा पर निशाना साध रहे हैं।
 

Kaali Movie Poster Controversy: Anupam Kher Comment Leena Manimekalai Mahua Moitra
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर ने डिलीट की मीना की पोस्ट
बढ़ते विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई की ट्वीट पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। हिंदू संगठन लगातार इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विरोध कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हिंदू संगठनों ने फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaali Movie Poster Controversy: Anupam Kher Comment Leena Manimekalai Mahua Moitra
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

कई जगह दर्ज हुई एफआईआर
बता दें कि डॉक्युमेंट्री "काली" की निर्देशक लीना मणिमेकलई के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली, बंगाल, कानपुर और मध्य प्रदेश में कई पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। लीना मणिमेकलई पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed