फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaali: काली से पहले इन फिल्मों में भी उड़ाया गया था हिंदू देवी-देवताओं का मजाक, बैन करने तक की उठी थी मांग

Tue, 05 Jul 2022 02:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 05 Jul 2022 02:12 PM IST
सार

हाल ही में सामने आए फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की इस डॉक्युमेंट्री के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Kaali poster controversy: from pk to tandav laxmi ludoo these films and series were in controversies due to making fun of Hindu gods and goddesses
Bollywood Flim - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आए फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की इस डॉक्युमेंट्री के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। साथ ही काली बनी महिला के हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा भी नजर आ रहा हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद ना सिर्फ इसकी कड़ी निंदा की जा रही है, बल्कि इसे बैन करने की मांग भी उठ रही है। इसके अलावा फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलई पर कई जगह एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हालांकि, काली ऐसी पहली फिल्म नहीं है जो हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के चलते विवादों में रही हो। इससे पहले भी कई फिल्में-सीरीज ऐसे विवादों का सामना कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में- 

Kaali poster controversy: from pk to tandav laxmi ludoo these films and series were in controversies due to making fun of Hindu gods and goddesses
लूडो  - फोटो : सोशल मीडिया

लूडो 

ओटीटी पर रिलीज हुई अनुराग बसु की फिल्म लूडो के एक सीन पर लोगों ने धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। फिल्म के एक सीन में नाटक करने वाले तीन लोग ब्रह्मा, विष्णु, महेश की वेशभूषा में सड़क पर नाचते-कूदते दिखाए गए थे। यही नहीं एक सीन में भगवान शंकर और महाकाली गाड़ी को धक्का लगाते दिखाए गए थे।

Kaali poster controversy: from pk to tandav laxmi ludoo these films and series were in controversies due to making fun of Hindu gods and goddesses
सीरीज तांडव से हटाया गया दृश्य - फोटो : Instagram

तांडव 

सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज तांडव में भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया था। इस सीरीज में दिखाए गए सीन पर जमकर बवाल हुआ था। सीरीज के एक सीन में कुछ लोग कॉलेज प्ले में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस प्ले के दौरान भगवान का किरदार निभाने वाले कलाकारों की वेशभूषा और उनकी बातचीत पर लोगों से कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए इसे बैन करने की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaali poster controversy: from pk to tandav laxmi ludoo these films and series were in controversies due to making fun of Hindu gods and goddesses
पीके - फोटो : सोशल मीडिया

पीके 

साल 2014 में आई आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म पीके पर भी उस समय जमकर विवाद खड़ा हुआ था। इस फिल्म पर भी हिंदू-देवी देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। फिल्म के एक सीन में भगवान शंकर का रूप लिए एक व्यक्ति को डर के मारे टॉयलेट में इधर-उधर भागते हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन
Kaali poster controversy: from pk to tandav laxmi ludoo these films and series were in controversies due to making fun of Hindu gods and goddesses
ए सूटेबल ब्वॉय  - फोटो : सोशल मीडिया

ए सूटेबल ब्वॉय 

वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय भी विवादों में फंसी थी। दरअसल, सीरीज के एक सीन में मंदिर प्रांगण में अश्लील सीन फिल्माया गया था, जिसके बाद इस सीन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। इस सीरीज का हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed