बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की वजह से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान ने पूजा हेगड़े के साथ हैदराबाद में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, पलक तिवारी और साउथ स्टार वेंकटेश भी नजर आने वाले हैं। इस बीच हाल ही में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
Salman Khan: सिद्धार्थ निगम ने सलमान खान संग शेयर की सेल्फी, लोग बोले- शूटिंग शुरू कर दी क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की गई तस्वीर पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फोटो में सलमान सिद्धार्थ को पकड़े हुए मुस्कान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटोज देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म के सेट की तस्वीर हो सकती है। इस फोटो में सलमान काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने बाएं कान में एक बाली भी पहनी है। जबकि सिद्धार्थ ने सफेद रंग की टी-शर्ट को पहन रखी है।
तस्वीर को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'लंबे समय के बाद सलमान सर के साथ।' इस फोटो पर सेलेब्स के साथ फैंस के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया है। एक यूजर ने लिखा, 'इसका मतलब सिद्धार्थ ने शूटिंग शुरू कर दी।' इसके अलावा इस पोस्ट पर फैंस दिल और आग वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण भी नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ एक गाने में राम चरण कैमियो करते दिखेंगे। गाने को काफी बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।