सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ नया घटता रहता है। कभी कोई फिल्म रिलीज होती है, कभी ट्रेलर तो कभी किसी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म शमशेरा से दो लुक सामने आए हैं, पहला तो खुद रणबीर कपूर का और दूसरे लुक में संजय दत्त एकदम खतरनाक लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ जुग जुग जियो के कॉपीराइट वाले मामले पर कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। इसके अलावा भी सिनेमा की दुनिया में बहुत कुछ हुआ है, तो चलिए आपको इन 10 बड़ी खबरों में बताते हैं।
Filmy Wrap: 'जुग-जुग जियो' को राहत और उद्धव ठाकरे पर विवेक अग्निहोत्री का तंज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर लोगों में खूब बज बना हुआ है। हर तरफ उनके नए लुक को लेकर चर्चा है। हाल ही में शमशेरा से उनका एक लुक खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद यशराज फिल्म की तरफ से ऑफिशियली भी पोस्टर जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में संजय दत्त और वाणी कपूर के लुक भी सामने आए थे। अब मेकर्स की तरफ से 'शमशेरा' का दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। हाथ में कुल्हाड़ी लिए बिखरे बाल और लंबी घनी दाढ़ी में वह रौबदार लग रहे हैं।
Shamshera New poster: आ गया 'शमशेरा' का नया पोस्टर, हाथ में कुल्हाड़ी लिए डकैत लुक में खूब जंचे रणबीर कपूर
करण जौहर की फिल्म जुग-जुग जियो पर चल रहे कॉपीराइट के मामले में गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। रांची कामर्शियल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब 24 जून को करण जौहर की फिल्म रिलीज हो सकेगी। अब धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर, विशाल सिंह के खिलाफ मानहानि और हर्जाने का मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया में हैं। बता दें कि याचिकाकर्ता और लेखक विशाल सिंह ने फिल्म की कहानी को लेकर चोरी का आरोप लगाया था और कोर्ट में केस दायर किया गया था। उन्होंने अदालत से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की भी गुहार लगायी थी। इस संबंध में बुधवार को अदालत ने मामले की सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Jugjugg Jeeyo: फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार, अब 24 जून को पर्दे पर दिखेगी 'जुग जुग जियो'
कामल हासन स्टारर 'विक्रम' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी की वजह से दक्षिण भारत के साथ इसे हिंदी पट्टी के लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद से अब तक इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। गुरुवार को फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 25 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए। इस उपलब्धि पर फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले विजय सेतुपति काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है।
Vikram: 25 दिन बाद भी 'विक्रम' का सिनेमाघरों में जलवा बरकरार, विजय सेतुपति ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वह एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने वाइल्ड एडवेंचर का टीजर जारी किया था और तभी से फैंस उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'रणवीर सिंह vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
Ranveer VS Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों का सामना करते दिखाई देंगे रणवीर सिंह, कल रिलीज होगा ट्रेलर