{"_id":"62b46dc2c03a1e7bba0bb87f","slug":"mandakini-and-dawood-ibrahim-secret-affair-scandal-that-made-her-lose-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandakini-Dawood Ibrahim: दाऊद इब्राहिम के साथ कुछ ऐसी थी मंदाकिनी की कहानी, तस्वीर वायरल होने पर चुकाई थी भारी कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mandakini-Dawood Ibrahim: दाऊद इब्राहिम के साथ कुछ ऐसी थी मंदाकिनी की कहानी, तस्वीर वायरल होने पर चुकाई थी भारी कीमत
आज से 26 साल पहले जब राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने डेब्यू किया थ तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था। बला की खूबसूरत इस हीरोइन ने अपनी सुंदरता और एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना ली थी। इस फिल्म के जरिए वह रातोंरात मशहूर हो गई थीं। उनकी सुंदरता के चर्चे दूर-दूर तक थे। तभी निर्माता और निर्देशक उनको अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। मंदाकिनी की खूबसूरती का आलम ये था कि कहा जाता है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उनपर फिदा हो गया था।
2 of 4
मंदाकिनी, दाऊद इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी का नाम जब भी लिया जाता है तो उनके साथ दाऊद का जिक्र जरूर किया जाता है। दोनों के इश्क के चर्चे 1995 में शुरू हुए थे। उस वक्त मंदाकिनी की एक तस्वीर दाऊद के साथ दुबई के एक स्टेडियम में क्रिकेट देखते हुए वायरल हो गई थी। फिल्म इंडस्ट्री में ये बात आग की तरह फैलने लगी थी कि अभिनेत्री का दाऊद के साथ अफेयर चल रहा है। तब मंदाकिनी पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के भी आरोप लगे थे।
3 of 4
मंदाकिनी अभिनेत्री
उस समय बॉलीवुड पर दाऊद इब्राबिम का खूब दबदबा था। कहा जाता है कि दाऊद मंदाकिनी पर इस कदर फिदा था कि वह उन्हें फिल्में दिलाने के लिए मेकर्स को धमकाने लगा था। लेकिन दाऊद इब्राहिम के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उनका करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने परिवार के साथ मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी से नाम जुड़ने से पहले इस अंडरवर्ल्ड डॉन ने 1994 में मुंबई को बम धमाकों से दहला दिया था। धमाकों का मुख्य आरोपी उस वक्त भारत से फरार हो गया था। हालांकि मंदाकिनी ने कभी भी दाऊद के साथ अपने रिश्तों का बात को कबूल नहीं किया था। उन्होंने हमेशा सिर्फ उसे दोस्ताना रिश्ते का नाम दिया। इसके बाद साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड छोड़ दिया और मोंक रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। अब वह फिर से बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में हैं। उनका नए म्यूजिक वीडियो मां ओ मां का पोस्टर भी जारी हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।