फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Then And Now: रियलिटी शो ने बदल दिया इन सितारों का रंग-ढंग, लिस्ट में सपना से शहनाज तक शामिल

Thu, 23 Jun 2022 07:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Then And Now: reality show contestant anjali arora Shehnaaz Gill Sapna Choudhary Romil Chaudhary personality and look changed
सपना चौधरी-रोमिल चौधरी -शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

एक कहावत है- 'कोस कोस पर पानी बदलता है और चार कोस पर वाणी।' यह कहावत बदलाव की प्रक्रिया को दिखाती है। हर बदलते कदम और बदलते वक्त के साथ चीजों में बदलाव आता है। साथ ही बदलाव आता है इंसानों में भी। दिन बदलते हैं तो किसी का व्यवहार बदलता है, किसी का रहन-सहन। इस मामले में टीवी की दुनिया के तमाम सितारे एक बड़ा उदाहरण हैं। रुपहले पर्दे पर दस्तक देने के बाद न सिर्फ उनके ऊपर पैसे की बरसात हुई, बल्कि इनके व्यक्तित्व में भी एक बड़ा बदलाव आया है। इन हस्तियों ने रियलिटी शो के बाद खुद में आए बदलावों से सभी को चौंका दिया। रियलिटी शो ने उन्हें अपनी प्रतिभा से रूबरू कराने का एक मंच दिया। इसका इन सितारों ने खूब फायदा उठाया। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...

Then And Now: reality show contestant anjali arora Shehnaaz Gill Sapna Choudhary Romil Chaudhary personality and look changed
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल 
शहनाज गिल अपने बिंदास व्यवहार और क्यूट लुक के लिए जानी जाती हैं। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के सफर के बाद वजन घटाकर शहनाज गिल ने सबको चौंका दिया। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने से पहले और उसके बाद का शहनाज का लुक काफी अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी।

Then And Now: reality show contestant anjali arora Shehnaaz Gill Sapna Choudhary Romil Chaudhary personality and look changed
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अंजलि अरोड़ा 
अंजलि अरोड़ा आजकल अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। शो 'लॉकअप' से निकलने के बाद वह अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वह अपने डांस से फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं तो कभी स्टाइलिश लुक्स से। मगर, गौर करेंगे तो उनके व्यक्तित्व में काफी बदलाव हुआ है। 'लॉकअप' से पहले के उनके लुक और अब के लुक में जमीन-आसमान का अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Then And Now: reality show contestant anjali arora Shehnaaz Gill Sapna Choudhary Romil Chaudhary personality and look changed
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी 
देसी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की कहानी तो एक बड़ी प्रेरणा है। आज की तारीख में सपना चौधरी अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। मगर एक वक्त पर उनकी पहचान सिर्फ क्षेत्रीय स्तर तक ही सीमित थी। सपना चौधरी को असली लोकप्रियता रियलिटी शो 'बिग बॉस' से मिली। इसके बाद वह 'वीरे दी वेडिंग 'और 'नानू की जानू' फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सपना चौधरी को जैसे-जैसे शोहरत मिली, उनके व्यक्तित्व में गजब का बदलाव नजर आया। अब वह पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आती हैं। वर्ष 2018 में गूगल की लिस्ट में सपना तीसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी के रूप में उभरीं थीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
Then And Now: reality show contestant anjali arora Shehnaaz Gill Sapna Choudhary Romil Chaudhary personality and look changed
रोमिल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

रोमिल चौधरी 
रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' के बाद एक्टर रोमिल चौधरी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने हेयरस्टाइल से लेकर फिटनेस तक पर लगातार काम किया। वह कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय का दिम दिखा चुके हैं। रोमिल अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed