सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'कभी खुशी कभी गम' में छोटे ऋतिक रोशन बने थे ये अभिनेता, अब पहचानना भी हो जाएगा मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 03 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Kabhi Khushi Kabhie Gham Little Hrithik Roshan Aka Laddoo Character Played By Kavish Majmudar Then and Now
काविश मजुमदार - फोटो : Social Media

साल 2001 में आई धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' किसे याद नहीं। ये फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। करन जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म कई शाहरुख, अमिताभ जैसे दिग्गज सितारों से सजी थी। वहीं इस फिल्म में कई छोटे-छोटे एक्टर्स भी थे। छोटे एक्टर से हमारा मतलब है उम्र में छोटे एक्टर्स।

Trending Videos
Kabhi Khushi Kabhie Gham Little Hrithik Roshan Aka Laddoo Character Played By Kavish Majmudar Then and Now
काविश मजुमदार - फोटो : Social Media

इस फिल्म में करीना कपूर, ऋतिक रोशन का बचपन दिखाया गया है। इसके लिए कुछ बाल कलाकार भी फिल्म में थे। इस फिल्म लड्डू उर्फ ऋतिक का बचपन दिखाया गया था। जिस पर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन दोनों ने ही जमकर प्यार लुटाया था। क्या आप जानते हैं कि फिल्म में ऋतिक रोशन के बचपन का किरदार किसने निभाया था ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabhi Khushi Kabhie Gham Little Hrithik Roshan Aka Laddoo Character Played By Kavish Majmudar Then and Now
काविश मजुमदार - फोटो : Social Media

'कभी खुशी कभी गम' में लड्डू उर्फ ऋतिक रोशन के बचपन का किरदार निभाया था काविश मजुमदार ने। कविश को लड्डू के रूप में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म को रिलीज हुए 19 साल बीत गए हैं। इन 19 सालों में काविश का लुक काफी बदल गया है। तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

Kabhi Khushi Kabhie Gham Little Hrithik Roshan Aka Laddoo Character Played By Kavish Majmudar Then and Now
काविश मजुमदार - फोटो : Social Media

हालांकि कभी खुशी कभी गम के बाद काविश को कई सालों तक टेलीविजन पर नहीं देखा गया। इसके बाद काविश सीधे साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आए। इस फिल्म में वरुण धवन, इलियाना डिक्रूज और नरगिस फाकरी नजर आए थे। इतना ही नहीं काविश कई फिल्मों में पर्दे के पीछे से भी काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' काविश ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

विज्ञापन
Kabhi Khushi Kabhie Gham Little Hrithik Roshan Aka Laddoo Character Played By Kavish Majmudar Then and Now
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया

काविश थियेटर करते हैं और उनकी रुचि भी फिल्मों में रोल करने की है। इसके लिए उन्होंने कई ऑडीशन भी दिए हैं। काविश कॉमिक रोल करना पसंद करते हैं। बात करें फिल्म कभी खुशी कभी गम की तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा भी फिल्म में आलोक नाथ, रानी मुखर्जी और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed