फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

74 साल के इस एक्टर ने सनी लियोनी से मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दे दिया पति का कॉन्टेक्ट

Thu, 20 Feb 2020 09:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Kabir Bedi Asks Sunny Leone personal Number She Gives Him Her Hubby Daniel Contact
sunny leone - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जब भी किसी समारोह का हिस्सा बनती हैं तो लोगों की नजर सिर्फ उनपर ठहर जाती हैं। मुस्कुराते चेहरे पर हमेशा सादगी, ये खासियत ही सनी लियोनी की असली पहचान है। हाल ही में सनी मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर पहुंची थीं यहां कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा खूब जोरो शोरों से होने लगी। 

Kabir Bedi Asks Sunny Leone personal Number She Gives Him Her Hubby Daniel Contact
kabir bedi

स्पॉटबॉय के मुताबिक, कैलेंडर लॉन्च के इवेंट में सनी लियोनी की मुलाकात मशहूर अभिनेता कबीर बेदी से हुई। बातों ही बातों में कबीर ने सनी से उनका फोन नंबर मांग लिया, लेकिन सनी ने अपना नंबर देने की जगह अपने पति  पति डेनियल वेबर का नंबर दे दिया। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि इस बात की सच्चाई की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।

 

Kabir Bedi Asks Sunny Leone personal Number She Gives Him Her Hubby Daniel Contact
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala

इस बार डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए भूमि पेडनेकर, सैफ अली खान,सनी लियोनी, विद्या बालन, जॉन अब्राहम, विकी कौशल,परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने फोटोशूट करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Bedi Asks Sunny Leone personal Number She Gives Him Her Hubby Daniel Contact
kabir bedi

चर्चा में रहते हैं कबीर बेदी
फिल्मों के अलावा कबीर बेदी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी बीवी परवीन दुसांज उनसे करीब 29 साल छोटी हैं। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में परवीन से शादी कर ली थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रहीं। 

'इंडियन 2' के सेट पर मरने वालों के परिजनों की मदद करेंगे कमल हासन, देंगे इतने करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed