सब्सक्राइब करें

वो 5 फिल्मी सितारे, जिन्होंने 3 बार कराई शादी, दो ने तो चौथी बार भी लिए फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 30 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
kabir bedi sanjay dutt karan singh grover actors who married three to four times in bollywood
Bollywood stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का क्रेज सा आ गया है। रणबीर-दीपिका और प्रियंका-निक के बाद अभी कई और सितारे भी इस लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो पहली शादी के बाद तलाक देकर अलग हुए और बाद भी दूसरी शादी कर ली। और अगर दूसरे से नहीं बनी तो तीसरी और चौथी शादी कर भी ली। आज हम आपको आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की....
Trending Videos
kabir bedi sanjay dutt karan singh grover actors who married three to four times in bollywood
किशोर कुमार
किशोर कुमार
किशोर कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 4 शादियां की थीं। 21 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी की थी। लेकिन, शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद उन्होंने मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया। बाद किशोर ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की। लेकिन ये शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के 2 साल बाद उन्होंने चौथी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kabir bedi sanjay dutt karan singh grover actors who married three to four times in bollywood
kabir bedi
कबीर बेदी
कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर सबको हैरान दिया था। उन्होंने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। उसके बाद दूसरी शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। 1990 में उन्होंने निक्की से तीसरी शादी की और 2005 में तलाक ले लिया। इसके बाद कबीर ने ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज शादी की। 
kabir bedi sanjay dutt karan singh grover actors who married three to four times in bollywood
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
संजय दत्त 
मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। मान्यता से पहले संजय अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई को तलाक दे चुके थे। संजय दत्त की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था, जिनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से साल 1996 में हो गयी थी। ऋचा से संजय को एक बेटी भी है जिसका नाम त्रिशाला है।
विज्ञापन
kabir bedi sanjay dutt karan singh grover actors who married three to four times in bollywood
Karan Singh Grover
करण सिंह ग्रोवर
मॉडल से एक्टर बने करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से साल 2008 मे शादी की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। श्रद्धा से तलाक के बाद करन ने जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी कर ली लेकिन बाद में इन दोनों का भी साल 2014 तलाक हो गया। इसके बाद करण ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से अपनी तीसरी शादी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed