{"_id":"5c9eb6e7bdec22146f5157da","slug":"ranveer-singh-thanks-sanjay-leela-bhansali-deepika-got-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवार्ड शो के मंच पर भंसाली से कुछ ऐसा बोले रणवीर सिंह, दीपिका की आंखों में आए आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवार्ड शो के मंच पर भंसाली से कुछ ऐसा बोले रणवीर सिंह, दीपिका की आंखों में आए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer, Deepika
- फोटो : Zee Cine Award 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद बीते साल शादी कर ली थी। यह दोनों पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। रणवीर, दीपिका से अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर, भंसाली का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 5
Ranveer singh
- फोटो : Zee Cine Award 2019
दरअसल ये वीडियो जी सिने अवॉर्ड्स का है। इस वीडियो में स्टेज पर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच रणवीर, भंसाली से कहते हैं, 'आपने मेरे को मेरी वाइफ से भी मिला दिया और क्या मांगूगा मैं आपसे यार। लीला, अपनी मस्तानी, अपनी रानी से कर ली, सच में हीरो बन गया मैं तो यार।'
3 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Zee Cine Award 2019
इस वीडियो में रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के अलावा दीपिका पादुकोण भी बैठी नजर आ रही हैं। जब रणवीर स्टेज से ये सब बातें बोलते हैं तो दीपिका पहले हंसती और बाद में उनकी आंखों में आंसू झलक आते हैं। दीपिका के साथ रणवीर भी अपनी बात कहते हुए भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ramleela
इन दोनों ने पहली बार एक साथ बड़े परदे पर लाने वाले कोई और नहीं संजय लीला भंसाली ही हैं। साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। इस सीन में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh deepika
- फोटो : social media
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी 'फाइनडिंग फैनी', तीसरी साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और चौथी बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।