सब्सक्राइब करें

Kabir Khan: 'द फॉरगॉटन आर्मी' के लिए शाहरुख ने नहीं लिए थे पैसे, कबीर ने बताया- आजाद हिंद फौज से है कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 29 Mar 2024 10:11 AM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' ने द इंडियन नेशनल आर्मी की कहानी बताई। इसे आजाद हिंद फौज के नाम से भी जाना जाता है। कबीर ने शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। 

विज्ञापन
Kabir Khan Reveals Shah Rukh Khan did not take Any Money for The Forgotten Army Said He did The free Voiceover
कबीर खान, शाहरुख खान - फोटो : social media

फिल्ममेकर कबीर खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को याद करते हुए उनकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनकी वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में बिना किसी फीस के वॉयसओवर करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह थोड़ा डर के साथ शाहरुख के पास ये ऑफर लेकर पहुंचे थे और उन्होंने तुरंत हां कह दिया।

Kabir Khan Reveals Shah Rukh Khan did not take Any Money for The Forgotten Army Said He did The free Voiceover
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर खान ने कहा, 'जब मैंने द फॉरगॉटन आर्मी बनाई थी और जिन्होंने इसे देखा है। हर एपिसोड से पहले 30 सेकंड का एक परिचय होता है, जिसमें एक वॉयसओवर होता है। वो आपको उस एपिसोड के बारे में बताता है। मैंने सोचा कि किसे सुनाना चाहिए। फिर मैंने सोचा कि शाहरुख खान को यह करना चाहिए। मैंने बस एक शॉट लिया और उन्हें फोन किया और कहा कि शाहरुख, मैंने आजाद हिंद फौज पर एक सीरीज बनाई है, क्या आप इसे आवाज देंगे? और उन्होंने बिना वक्त बर्बाद किए कहा बेशक।' 

Hema Malini: बसंती के किरदार से कभी बाहर नहीं आ पाईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैंने 200 फिल्में की हैं लेकिन...'

Kabir Khan Reveals Shah Rukh Khan did not take Any Money for The Forgotten Army Said He did The free Voiceover
'द फॉरगॉटन आर्मी-आजादी के लिए' - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने बताया, 'वह अभी बांद्रा में डबिंग स्टूडियो आए थे। उन्होंने फ्री में वॉयसओवर किया। उन्होंने कोई भी पैसा लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि हम एक-दूसरे को वर्षों से जानते हैं और वह हमेशा अपने लोगों को लेकर बहुत दयालु और उदार रहते हैं। यह बहुत ही खास था। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले से जानता हूं। मेरी गौरी से दोस्ती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Khan Reveals Shah Rukh Khan did not take Any Money for The Forgotten Army Said He did The free Voiceover
Kabir Khan, The Forgotten Army - फोटो : amar ujala mumbai

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' ने द इंडियन नेशनल आर्मी की कहानी बताई। इसे आजाद हिंद फौज के नाम से भी जाना जाता है। कबीर ने शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें लेकर भी एक दिलचस्प बात साझा की। 

विज्ञापन
Kabir Khan Reveals Shah Rukh Khan did not take Any Money for The Forgotten Army Said He did The free Voiceover
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान के पिता जनरल शाह नवाज खान के बेहद करीबी थे, जो नेताजी की आजाद हिंद फौज के जनरलों में से एक थे। वह शीर्ष जनरलों में से एक थे। इसलिए शाहरुख का आजाद हिंद फौज से कनेक्शन है।' कबीर खान की अगली निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमराघरों में रिलीज होगी।। इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। 

Kriti Sanon: हीरोपंति के बाद 'टाइगर दीदी' के नाम से जानी जाती थीं कृति, बोलीं- लोगों को अपनाने में समय लगता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed