फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महान क्रिकेटर कपिल देव पर बनेगी बॉयोपिक, ये एक्टर निभाएंगे मुख्य किरदार

Wed, 27 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Wed, 27 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
kabir khan's Ranveer Singh starrer Kapil Dev biopic titled ’83!
Biopic Film
टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले महान कप्तान कपिल देव पर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर के नाम का भी खुलासा हो गया है। फिल्म एक था टाइगर के डायरेक्टर कबीर खान ने एक्टर को चुनने के बाद फिल्म का नाम भी रिलीज कर दिया है।

अर्जुन कपूर भी थे एक्टर की रेस में

kabir khan's Ranveer Singh starrer Kapil Dev biopic titled ’83!
Ranveer And Arjun
कबीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 में जीते पर वर्ल्ड कप पर बन रही इस फिल्म का नाम '83' रखा है। फिल्म में हीरो के तौर पर बॉलीवुड में बहुत जल्द शोहरत कमाने वाले एक्टर रणवीर सिंह को चुना गया है। खबर थी कि इससे पहले फिल्म के लिए अर्जुन कपूर के नाम की भी चर्चा चल रही थी।

खिलाड़ी कुमार भी कर रहे हैं बायोपिक फिल्म

kabir khan's Ranveer Singh starrer Kapil Dev biopic titled ’83!
Film Gold

बता दें कि एस धोनी, सचिन तेंदुलकर के बाद बॉलीवुड कई बायोपिक फिल्मों पर काम करने जा रहा है जिसमें अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। आशिकी टू गर्ल श्रद्दा कपूर बैडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल और फिल्म गोल्ड में खिलाड़ी अक्षय कुमार हॉकी चैंपियन बलबीर सिंह के रोल में दिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर बोले- रणवीर ही कर सकते हैं ये रोल

kabir khan's Ranveer Singh starrer Kapil Dev biopic titled ’83!
Kabir Khan

फिल्म '83' फेंटम फिल्म प्रोडक्शन, विब्री मीडिया के विष्णु वर्धान और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने कहा कि रनवीर सिंह ही कपिल देव की भूमिका निभाने में हर तरीके से फिट बैठते हैं। 

विज्ञापन

भारतीय टीम ने दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

kabir khan's Ranveer Singh starrer Kapil Dev biopic titled ’83!
1983 World Cup
बता दें कि 1983 में विश्वकप के फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को मात दी थी। दोनों टीम के बीच फाइनल मैच 25 जून को लंदन के लॉर्डस मैदान में खेला गया था। इस ऐतिहासिक मैच की जीत में मैन ऑफ द मैच मोहिंदर अमरनाथ को चुना गया था। उन्होंने सात ओवर में मात्र बारह रन देकर टीम के लिए विजयी तीन विकेट झटके थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed