फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अब मैं कभी पकिस्तान नहीं जाऊंगा'

Fri, 29 Apr 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kabir Khan says I can’t go to Pakistan now
'फैंटम', 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में बना चुके कबीर खान पाकिस्तान से भारत लौट आए हैं। एक तरफ पाक में उनकी खूब मेहमाननवाजी हुई तो वहीं एक ऐसी घटना भी इस दौरान हुई जिसको लेकर लगातार उनसे सवाल हो रहे हैं। कराची एयरपोर्ट पर जूता दिखाए जाने की घटना को कबीर तो नजरअंदाज करने की बात कहते हैं, लेकिन उनकी बीवी इससे जबरदस्त उखड़ी हुई हैं।

'अब मैं कभी पकिस्तान नहीं जाऊंगा'

Kabir Khan says I can’t go to Pakistan now

कबीर खान हाल ही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंचे थे। कराची एयरपोर्ट पर उनको कुछ युवकों के एक ग्रुप ने जूते दिखाए और उनका पाक आने का विरोध किया। ये कबीर की फिल्म फैंटम में पाकिस्तान को आंतकियों का गढ़ दिखाए जाने की बात कहकर उनका विरोध कर रहा था। इस सारी घटना पर कबीर ने बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम से लंबी बातचीत की है।

'अब मैं कभी पकिस्तान नहीं जाऊंगा'

Kabir Khan says I can’t go to Pakistan now

कबीर खान ने कहा कि उनका पाकिस्तान में अच्छा स्वागत हुआ लेकिन कराची एयरपोर्ट की घटना वाकई बुरी थी। उन्होंने कहा कि उनको उन लोगों के इस वीडियो के नेट पर अपलोड कर देने की उम्मीद नहीं थी। ये युवकों का एक ग्रुप था, जिन्हें हुडदंगियों से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। कबीर भले ही इस घटना को छोटा मानते हों, लेकिन उनकी पत्नी इससे काफी खफा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब मैं कभी पकिस्तान नहीं जाऊंगा'

Kabir Khan says I can’t go to Pakistan now

कबीर खान से जब पूछा गया कि क्या वो फिर से पाकिस्तान जाएंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि अब उनका पाक जाना मुश्किल है। कबीर की पत्नी मिनी माथुर ने साफ कर दिया है कि अब वो पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

'अब मैं कभी पकिस्तान नहीं जाऊंगा'

Kabir Khan says I can’t go to Pakistan now

कबीर खान ने कहा कि असली चांद नवाब से मिलना उनके लिए बड़ी बात रही। चांद नवाब से मुलाकात यादगार रही। उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान जाकर ये बात समझ गए हैं कि आम जनता हिंसा की तरफदारी नहीं करती और अमन चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed