फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते ही 'कबीर सिंह' की खुशी का नहीं ठिकाना, कियारा के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट

Wed, 26 Jun 2019 06:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 26 Jun 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh cross 100 crore Shahid Kapoor celebrates success with Kiara Advani
Shahid, Kiara and Sandeep - फोटो : instagram

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन के बाद शाहिद कपूर के पैर जमीं पर टिक नहीं रहे। शाहिद और उनकी टीम की खुशी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के जरिए समझी जा सकती है। इस तस्वीर को खुद शाहिद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

Kabir Singh cross 100 crore Shahid Kapoor celebrates success with Kiara Advani
Shahid, Kiara and Sandeep - फोटो : instagram

इस तस्वीर में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाहिद और कियारा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं शाहिद की आंखों का रिएक्शन भी देखने लायक है। तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'इस हफ्ते नंबर हमें इस तरह से कर देंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

These weekend numbers got us all like 👀 #kabirsingh

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

Kabir Singh cross 100 crore Shahid Kapoor celebrates success with Kiara Advani
Shahid Kapoor, Ishaan Khattar - फोटो : social media

फिल्म के शानदार कलेक्शन के बीच शाहिद कपूर का उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर के साथ का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के इस वीडियो को शाहिद कपूर के फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर किया। फैन क्लब के ट्वीट के अनुसार मीरा राजपूत ने ईशान-शाहिद के इस डांस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Party time💃💃 @shahidkapoor @ishaankhatter #shahidkapoor #ishaankhatter #mirakapoor

A post shared by Shahid Kapoor Turkish Fan (@pyarshasha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh cross 100 crore Shahid Kapoor celebrates success with Kiara Advani
kabir singh - फोटो : social media

फिल्म 'कबीर सिंह' पिछले शुक्रवार (21 जून) को जबरदस्त ओपनिंग के साथ रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ 21 लाख रुपये की कमाई कर धमाका कर दिया। अगले दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ 71 लाख रुपये हो गई और रविवार को 27 करोड़ 91 लाख का कलेक्शन किया। जबकि सोमवार को 17.54 और मंगलवार को 16.53 करोड़ का। यानी कि यह फिल्म अब तक 104.90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

विज्ञापन
Kabir Singh cross 100 crore Shahid Kapoor celebrates success with Kiara Advani
kabir singh - फोटो : social media

शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने सोमवार के कलेक्शन के साथ ही 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की 'टोटल धमाल' ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' ने सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'कबीर सिंह' ने पहले सोमवार 17.54 करोड़ का कलेक्शन किया। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed