{"_id":"5d1ee3938ebc3e3cc27943df","slug":"kabir-singh-success-party-shahid-kapoor-and-kiara-advani-gave-pose-to-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कबीर सिंह' की सक्सेस पार्टी, शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे कई बड़े स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कबीर सिंह' की सक्सेस पार्टी, शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे कई बड़े स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट साबित हुई है । साथ ही सिर्फ 13 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'कबीर सिंह' साल की पहली फिल्म भी बन गई है । गुरुवार को फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई । यहां शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने अपना जलवा बिखेरा । दोनों ने साथ में मीडिया को पोज दिए ।
2 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
पार्टी में कियारा चेक डिजाइन का वन पीस पहनकर पहुंची थीं । वहीं शाहिद ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए । इसके अलावा पार्टी में सिंगर तुलसी कुमार भी नजर आईं । इसके अलावा दिव्या खोसला भी पार्टी की खास मेहमान बनीं । साथ ही फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी पार्टी में शिरकत की ।
यहां दिव्या ने ब्लू मिनि स्कर्ट और ट्यूब टॉप पहना था । पार्टी में सिंगर अरमान मलिक के अलावा कई बड़े स्टार्स भी पहुंचे । बता दें कि शाहिद ने 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था । इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
success party
- फोटो : social media
शाहिद ने लिखा, 'मुझे इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया । मुझे समझने के लिए शुक्रिया ।' बता दें कि फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना कामयाब सफर जारी रखा और मंगलवार तक 198 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार को 17.84 करोड़ रुपये, रविवार को 17.84 करोड़ रुपये, सोमवार को 9.07 करोड़ रुपये और मंगलवार को 8.31 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
5 of 5
success party
- फोटो : social media
फिल्म ने बुधवार को 7.53 करोड़ रुपये और कमाते हुए अपनी कुल कमाई का आंकड़ा 206 करोड़ 48 लाख तक पहुंचा दिया। 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद शाहिद कपूर के पास फिल्मों की लाइन लग गई है । खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।