{"_id":"5d1f20e78ebc3e3cb232a680","slug":"sunil-grover-bottle-cap-challenge-and-users-reaction-is-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर ने अनोखे अंदाज में किया #BottleCapChallenge, यूजर बोला- भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील ग्रोवर ने अनोखे अंदाज में किया #BottleCapChallenge, यूजर बोला- भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 05 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sunil grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग और कॉमे़डी से सभी के दिल में जगह बना चुके सुनील ग्रोवर अपने अनोखे स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हर बार उनका अलग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसे में अब 'बॉटल कैप चैलेंज' (Bottle Cap Challenge) का वीडियो भी उन्होंने अपने ही अलग अंदाज में किया है, जिससे वो वायरल हो गया है।
2 of 6
sunil grover
दरअसल सुनील ग्रोवर ने 'बॉटल कैप चैलेंज' (Bottle Cap Challenge) को पूरा करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। लेकिन उनका यह वीडियो थोड़ा डिफरेंट हैं। वीडियो में सुनील अपने हाथों से ही बोतल का ढक्कन खोलते नजर आ रहे हैं। इस तरह से इस चैलेंज को शायद ही किसी ने पूरा किया होगा।
3 of 6
Sunil Grover
वहीं अपने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'मुझसे तो हाथ से ही खुल गया।' गौरतलब है कि चैलेंज में बोतल के ढक्कन को राउंड किक मारते हुए खोलना है। वहीं शर्त यह भी है कि बोतल नहीं गिरनी चाहिए।
सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर रिएक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं और उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 'मेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 6
Sunil Grover
फिल्मी करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में फिल्म 'भारत' में विलायती का किरदार निभाते नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' और अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक में भी नजर आ चुके हैं। हर किरदार से उन्होंने सभी का दिल जीता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।