बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस का हर एंगल देखने को मिलता है। कहीं प्यार में कुर्बानी देखने को मिली तो कहीं दोस्ती को ही प्यार बता दिया गया। इश्क, मोहब्बत और प्यार के जितने भी रंग हैं उन सभी को बॉलीवुड ने अपनी फिल्मों में बखूबी दिखाया है। यही वजह है कि रोमांटिक फिल्मों को हमारे देश में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि फिल्मों में लड़कियों के पीछा करने और उन्हें प्यार में पड़ने के लिए मजबूर कर देने वाली कहानियां भी खूब दिखाईं जाती हैं।
सिनेमा: कबीर सिंह से रांझणा तक, वो फिल्में जिन्में हीरो के रोमांस के अंदाज से नाराज हो गए दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी लेकिन कबीर के किरदार को लेकर शाहिद को काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। 'वो मेरी बंदी है' जैसे डायलॉग्स पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। फिल्म में कबीर सिंह ने एक पागल प्रेमी का किरदार निभाया था जो एक लड़की को देखते ही उससे प्यार करने लगता है और उस पर हाथ उठाने से भी नहीं हिचकिचाता। हालांकि बाद में उसके और प्रीति(कियारा) के बीच सब ठीक हो जाता है। इसे लेकर दर्शकों का कहना था कि लड़के यही सीखेंगे की लड़कियों से कैसी भी हरकत करो वह प्यार ही करेंगी।
टॉयलेट एक प्रेम कथा
फिल्म एक बेहद ही शानदार संदेश पर आधारित थी लेकिन फिल्म में अक्षय और भूमि के रोमांस पर फैंस ने सवाल उठाए थे। दरअसल फिल्म की शुरूआत में दिखता है कि अक्षय भूमि को पसंद कर लेते हैं और उसकी तस्वीर भी फोन में खींच लेते हैं वह भी बिना उसकी मर्जी के और इन सबके बाद भी भूमि उन्हें माफ कर देती हैं। इस तरह के व्यवहार को प्यार का नाम देने पर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
वरुण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि वरुण के किरदार का एक पहलू था जिस पर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी। दरअसल फिल्म में दिखता है कि बदरी वैदेही से प्यार करने लगता है जबकि वह उससे दूर ही रहती है। वैदेही की बहन की शादी हो जाए इसके चलते वह बदरी को शादी के लिए हां कर देती है क्योंकि वह उसकी बहन की शादी में मदद करता है। हालांकि ऐन मौके पर वैदेही अपना सपना पूरा करने देश छोड़कर चली जाती है और जब बदरी को इसका पता चलता है तो वह उसे किडनैप करने की कोशिश करता है और उसके घर से लेकर काम वाली जगह पर भी खूब हंगामा मचाता है। हालांकि बाद में वैदेही उसकी बात मान जाती है।
रांझणा
इस फिल्म में धनुष के किरदार को जहां कई फैंस से जबरदस्त प्यार मिला था तो कईयों ने काफी सवाल भी उठाए थे। जोया से एकतरफा प्यार करने वाला कुंदन बचपन से लेकर जवानी तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पाता है कि जोया उससे प्यार नहीं करती। मना करने पर वह अपने हाथ की नस भी काट लेता है। इसे लेकर दर्शकों का कहना था कि लोगों पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है।