फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: एयरपोर्ट पर मुंह छिपाते दिखे राज कुंद्रा हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- ऐसा काम किया है कि नजरें नहीं मिला सकते

Fri, 26 Nov 2021 04:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Nov 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra got trolled for hiding his face on airport watch video
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले कुछ महीनों से पोर्नोग्राफी केस को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा घर में समय बिता रहे हैं और मीडिया के सामने कम ही निकल रहे हैं। हालांकि जब भी वह पैपराजी के सामने आते हैं उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं।



मुंह छिपाने पर ट्रोल हुए राज कुंद्रा

अब हाल ही में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। विरल भयानी ने यह वीडियो साझा किया है जिसमें शिल्पा के साथ के साथ राज कुंद्रा नजर आए। इस दौरान राज ने हुडी और मास्क से खुद का चेहरा ढका हुआ था और मीडिया की तरफ देखा भी नहीं। ऐसे में यूजर्स एक बार फिर उन्हें जबरदस्त ट्रोल करने लगे।



View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

shilpa shetty husband raj kundra got trolled for hiding his face on airport watch video
राज कुंद्रा,शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने उनके वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, 'मुंह तो छिपा लिया जुर्म कैसे छिपाओगे? वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, 'ऐसा काम मत करो की मुंह छिपाना पड़े'। एक यूजर ने लिखा, 'नई फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे हैं राज भाई'। एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि, 'ऐसा काम करते रहो कि नजर भी ना मिला सको'। कई यूजर ने शिल्पा को भी ट्रोल किया कि, 'वह बाहर निकलते हुए भी हंस रही हैं'।

shilpa shetty husband raj kundra got trolled for hiding his face on airport watch video
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में हाईकोर्ट से झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अश्लील फिल्म रैकेट मामले में दायर राज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीते दिनों कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए राज ने अदालत से कहा था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाए गए वीडियोज ‘कामुक’ जरूर थे, लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra got trolled for hiding his face on airport watch video
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट ने राज द्वारा दी गई इस दलील को मानने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। राज कुंद्रा के अलावा अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए यह याचिका लगाई थी। इससे पहले राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर फिलहाल बाहर हैं। 

विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra got trolled for hiding his face on airport watch video
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतबल है कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में पहले उसके घंटों पूछताछ की गई थी। इसके अगले दिन 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद राज की कुछ वॉट्सएप चैट भी सामने आई थी, जिससे पता चला कि राज ने अश्लील फिल्म बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। साथ ही यह भी खबर सामने आई थी कि राज इस बिजनेस को और भी बढ़ाने के प्रयास में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed