फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday Spcl: कब्रों के बीच बैठकर डॉयलॉग्स लिखते थे कादर खान, उड़ चुकी है मौत की खबर

Sat, 12 Nov 2016 08:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
kader khan birthday special story

आज बॉलीवुड के शानदार अभिनेता कादर खान का जन्मदिन है। आज वो अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। कादर खान ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। साथ ही कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में कई रोचक किस्से।

Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल

kader khan birthday special story

कादर खान का बचपन बड़ी ही गरीबी में बीता। उनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होते थे। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आकर बस गया था। कादर खान के दो भाई थे जिनका बचपन में ही निधन हो गया था। कादर खान के जन्म के समय उनकी मां मुंबई आ गई थीं। कादर एक इंजीनियरिंग छात्र थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हो गए।

Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल

kader khan birthday special story

कादर खान को अभिनय करना अच्छा लगता है। वो कॉलेज के समय में अभिनय में भाग लिया करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने उनका अभिनय देखा और उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद दिलीप कुमार ने कादर खान से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए बोला। कादर खान की पहली फिल्म 'दाग' थी। इस फिल्म में कादर खान वकील के रूप में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल

kader khan birthday special story

कादर खान ने उस दौर की हिट फिल्म 'रोटी' के डायलॉग्स लिखे थे। इस फिल्म के लिए मनमोहन देसाई ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपए की फीस दी थी। उस दौर में यह फीस बहुत बड़ी थी। कादर खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया है। उनका शो 'हंसना मत' काफी लोकप्रिय हुआ था। कादर खान को एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। कादर खान को 9 बार बेस्ट कॉमेडियन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन

Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल

kader khan birthday special story

यहां खास बात यह है कि कादर खान कब्रों के बीच बैठकर डायलॉग्स लिखा करते थे। कुछ समय पहले कादर खान की मौत की झूठी खबर फैल गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर लोगों को बताया था कि वो जिंदा हैं और सही सलामत हैं। कादर खान अश्लील और डबल मीनिंग डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। जिसके लिए उन्हें लोगों से काफी बुराई भी सुनने को मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed