{"_id":"6261c39258051c58975e4f2e","slug":"kader-khan-son-sarfaraz-khan-birthday-special-know-actor-life-and-career-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarfaraj Khan Birthday: सरफराज खान को अभिनय में नहीं मिली सफलता तो ये काम कर रोशन कर रहे पिता कादर खान का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sarfaraj Khan Birthday: सरफराज खान को अभिनय में नहीं मिली सफलता तो ये काम कर रोशन कर रहे पिता कादर खान का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सरफराज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे कादर खान के बेटे सरफराज खान बेटे सरफराज का जन्म 22 अप्रैल 1976 को हुआ था। आज वह अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सरफराज ने अपनी रुचि के चलते एक्टिंग में हाथ आजमाया और वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, हालांकि उन्हें वह सफलता नहीं मिली, लेकिन वह अब भी अभिनय की दुनिया से जुड़े हुए हैं और अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
कादर खान बेटे सरफराज खान
- फोटो : social media
कादर खान नहीं चाहते थे कि एक्टिंग करें उनके बेटे
घर में बचपन से ही एक्टिंग का माहौल होने की वजह से सरफराज भी अपना करियर अभिनय की दुनिया में बनाना चाहते थे, लेकिन कादर खान को पसंद नहीं था कि उनके बेटे एक्टिंग करें। उनका सपना था कि उनके बेटे पढ़ाई करें। इसलिए सरफराज ने जब अपनी पढ़ाई पूरी कर ली तो उन्होंने अपने पिता को इस सपने के बारे में बताया, लेकिन उनके पिता ने इसके लिए मना कर दिया। हालांकि बचपन से ही सरफराज एक्टिंग की दुनिया को देखेते हुए बड़े हुए थे, लिहाजा उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सरफराज खान
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं सरफराज
सरफराज ने तेरे नाम, मैंने तुझको दिल दिया, मिलेंगे मिलेंगे, शतरंज, राधे, रमैया वस्तावैया,वांटेड जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन ज्यादातर उन्हें सपोर्टिंग एक्टर या नेगेटिव किरदार ही मिला और यही वजह रही कि एक लीड हीरो के रूप में वह अपनी पहचान नहीं बना पाए और अभिनय की दुनिया में उतना सफल नहीं हुए, लेकिन अपनी असफलता से सरफराज निराश नहीं हुए।
4 of 4
सरफराज खान
थिएटर की दुनिया का बड़ा नाम हैं सरफराज खान
सरफराज भले ही बड़े पर्दे पर हिट न रहे हों लेकिन उन्होंने थियेटर की में खूब नाम कमाया है। । 'ताश के पत्ते', 'लोकल ट्रेन', 'बड़ी देर की मेहरबान आते आते' जैसे कई नाटकों के जरिए सरफराज खान ने थियेटर की दुनिया का जाना माना नाम हैं। वह अपनी एक्टिंग एकेडमी भी चलाते हैं, जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं। इसके अलावा वह कई प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X