कैफी आजमी बेहतरीन शायर और फिल्मी गीतकार थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन गीत दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। कैफी की शायरी और गीतों के अलावा निजी जिंदगी का भी एक किस्सा बहुत मशहूर है, वह है उनकी और उनकी पत्नी शौकत कैफी की पहली मुलाकात और शादी का किस्सा, जिसे हम आज उनकी पुण्यतिथि पर आपको बताने जा रहे हैं।
Kaifi Azmi: कैफी आजमी को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठी थीं शौकत, शायर की दुल्हन बनने के लिए तोड़ दी थी सगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफी आजमी का असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था। कैफी का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। कैफी ने अपनी पर्शियन और उर्दू की पढ़ाई भारत छोड़ो आंदोलन के समय 1942 में छोड़ दी थी। इस दौरान उन्होंने कवि के रूप में अपनी पहचान बना ली और काफी लोकप्रियता बटोरी। कैफी एक बेहतरीन राइटर भी थे। उन्होंने शौकत आजमी से शादी की थी, जिनकी बेटी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी हैं।
शायर निदा फाजली ने कैफी और शौकत की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि कैफी आजमी सिर्फ शायर ही नहीं थे। वह शायर के साथ स्टेज के अच्छे परफार्मर भी थे। उनकी आवाज और सूरत उनके प्रदर्शन में चार चांद लगा देते थे। कैफी के अंदर शायरी और इसकी अदायगी के सभी गुण थे। यह कला उन्हें बचपन में मोहर्रम की उन मजलिसों से मिली थी, जिनमें शोक-गीत सुनाए जाते थे। कैफी जब कलाम पढ़ने के लिए बुलाए जाते थे तो वह कलाम पढ़ने के बाद पूरे मुशायरे को अपने साथ ले जाते थे।
हैदराबाद में एक मुशायरे में अपने जवानी के दिनों में वह कलात्मक प्रस्तुति दे रहे थे, जिसने एक लड़की के दिल को इस कदर धड़का दिया कि वह किसी और लड़के के साथ अपनी सगाई तोड़ने के लिए मजबूर हो गईं और शौकत के साथ शादी करने की जिद पकड़ ली। कैफी उस दौरान अपनी मशहूर नज्म 'औरत' सुना रहे थे, जब नज्म खत्म हुई तो शौकत अपना दिल कैफी को दे चुकी थीं।
घरवालों और सहेलियों के लाख मनाने और समझाने के बाद भी शौकत अपनी जिद पर अड़ी रहीं। कुछ दिनों बाद वह अपने पिता को मनाकर बंबई (अब मुंबई) ले आईं। फिल्म निर्देशक शाहिद लतीफ, शायर अली सरदार जाफरी, अंग्रेजी के लेखक मुल्कराज आनंद की मौजूदगी में कैफी आजमी और शौकत आजमी का निकाह हुआ।
Rakhi Sawant Brother: राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, इस वजह से मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई