फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Metoo फिर फंसे कैलाश खेर, महिला से बोला था- 'मेरे साथ टूर पर चलोगी तो ज्यादा इन्जॉय कर पाओगी'

Fri, 12 Oct 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
kailash kher is levelled me too again by women after sona mahapatra
गीतकार कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

#metoo कैंपेन के तहत आए दिन कोई ना कोई बॉलीवुड हस्ती इसमें फंसती नजर आ रही है। कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जिनपर एक से अधिक यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि गायिका सोना महापात्रा के बाद कैलाश खेर पर अब एक और महिला ने यौन शोषण का आरोप मढ़ा है। महिला ने अपनी पहचान उजागर करने से मना किया है।

kailash kher is levelled me too again by women after sona mahapatra
kailash kher - फोटो : अमर उजाला

महिला ने बताया कि 'कैलाश ने मुझसे कहा कि मेरा उसके साथ आध्यात्मिक रिश्ता है और मुझे शारीरिक रूप से आकर्षित भी बताया, इसके बाद कैलाश ने स्वीट, सेक्सी जैसे शब्दों के इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिए।

kailash kher is levelled me too again by women after sona mahapatra
kailash kher - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं 'उन्होंने मुझे बाहर टूर पर भी चलने को कहा, मुझे याद है कि मैं कुछ सोच नहीं पा रही थी, लेकिन मेरे मना करने के बाद कैलाश ने मुझे आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए, महिला ने कैलाश द्वारा भेजा गया एक मैसेज भी दिखाया जिसमें लिखा था, मेरे साथ टूर पर चलो, क्योंकि तुम अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति के साथ उतना इन्जॉय नहीं कर पाओगी जितना मेरे साथ कर सकोगी। इस मैसेज के दो साल बाद (2016) कैलाश की पत्नी ने उनकी इस हरकत के लिए मुझसे माफी भी मांगी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kailash kher is levelled me too again by women after sona mahapatra
Sona Mohapatra

बता दें कि इससे पहले सोना ने अपनी आपबीती सुनाते हुए ट्विटर पर लिखा था- ''एक बार मैं कैलाश खेर के साथ कॉन्सर्ट की तैयारी के लिए मुंबई के पृथ्वी कैफे गई थी। तब उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रखा और कहा- तुम बेहद सुंदर हो। ये अच्छा है कि किसी एक्टर ने नहीं बल्कि एक म्यूजिशियन ने तुम्हें पाया है । ये सब सुनने के बाद मैं वहां से निकल गई ।'

 

विज्ञापन
kailash kher is levelled me too again by women after sona mahapatra
Sona and Sampat

'इसके बाद भी कैलाश नहीं सुधरे। मेरे ढाका पहुंचने के बाद वो बार-बार मुझे फोन करते रहे । जब मैंने फोन नहीं उठाया तो आयोजकों को फोन किया। उन्होंने मुझसे कहा कि साउंडचेक छोड़ो, मुझे मेरे कमरे में ज्वॉइन करो।'' सोना ने कैलाश से पूछा कि वे कितनी महिलाओं से माफी मांगेंगे? इसमें जिंदगीभर का समय लग जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed