सब्सक्राइब करें

पूर्व मिस इंडिया के साथ बदसलूकी और स्वरा ने की पाक फैन की तारीफ, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Kajal Agarwal birthday to Swara Bhaskar praise of pakistani fan these are top 5 bollywood news
ushoshi sengupta - फोटो : social media
देर रात पूर्व मिस इंडिया के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना

पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता के साथ कुछ मनचलों ने बदतमीजी की है। इस बात की जानकारी उशोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। घटना सोमवार देर रात की है जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। घर जाने के लिए उन्होंने उबर कैब का इस्तेमाल किया। जिसके बाद उनके साथ जो हुआ दिल दहला देने वाला था। 

पढ़ें:- पूर्व मिस इंडिया के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना, फेसबुक पर उड़ेला दर्द तो 7 गिरफ्तार
Trending Videos
Kajal Agarwal birthday to Swara Bhaskar praise of pakistani fan these are top 5 bollywood news
sushmita sen - फोटो : social media
भाई राजीव की शादी में सुष्मिता सेन को भी मिला 'लाल जोड़ा', शेयर किए इनसाइड वीडियो
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 16 जून को एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी कर ली । शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के आलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे । शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । अब सुष्मिता सेन ने राजीव की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । 

पढ़ें:- भाई राजीव की शादी में सुष्मिता सेन को भी मिला 'लाल जोड़ा', शेयर किए इनसाइड वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Agarwal birthday to Swara Bhaskar praise of pakistani fan these are top 5 bollywood news
हार्ड कौर - फोटो : file photo
सिंगर हार्ड कौर की RSS प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी
मशहूर सिंगर हार्ड कौर ने सोशल मीडिया पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई ऐसी पोस्ट कीं जिनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उनकी इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है। इस पोस्ट की वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स हार्ड कौर को ट्रोल भी कर रहे हैं। 
 
Kajal Agarwal birthday to Swara Bhaskar praise of pakistani fan these are top 5 bollywood news
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया मजाकिया कमेंट
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जिम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में मलाइका ने कुछ तस्वीरें शेयर की । इन तस्वीरों में मलाइका पोनीटेल बांधती नजर आ रही हैं । तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, '5 स्टेप में सीखें पोनीटेल बांधना'। मलाइका की इन तस्वीरों पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है । जहां यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका को मजाकिय़ा अंदाज में कमेंट किया। मलाइका की इन पांच तस्वीरों पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, '5 स्टेप बाद भी बाल खुले रह गए ।'

पढ़ें:- बेटे के साथ ड्रेस पर ट्रोल हुईं मलाइका की ताजा तस्वीर पर भी अर्जुन कपूर ने किया मजाकिया कमेंट
विज्ञापन
Kajal Agarwal birthday to Swara Bhaskar praise of pakistani fan these are top 5 bollywood news
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैन की स्वरा भास्कर ने की तारीफ
इन दिनों दुनियाभर में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की धूम मची हुई है। भारतीय टीम का अब तक सभी मैचों में तारीफ के काबिल प्रदर्शन रहा है। बीती 16 जून को इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह से हराया। एक तरफ जहां टीम इंडिया की जीत से हर कोई खुश है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का पाकिस्तान सहित भारत में भी मजाक बनाया जा रहा है। फैंस पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर भला-बुरा तक लिख रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- 'ना बंटवारा होता और ना जलील हो रहे होते।' ये ट्वीट एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को काफी पसंद आया है। जिसके बाद स्वरा ने फैन की जमकर तारीफ की है।

पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैन की स्वरा भास्कर ने की तारीफ, लिखा- 'आपने दिल जीत लिया'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed