सब्सक्राइब करें

सगाई की अंगूठी दिखातीं काजल अग्रवाल का वीडियो वायरल, जानें किस दिन बजेगी शहनाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 25 Oct 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal engaged with interior designer Gautam Kitchlu shared a video flaunting her engagement ring
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

पिछले कुछ वक्त में सिनेमा जगत से कई खुशखबरियां सामने आई हैं। एक तरफ जहां कई सितारों के घर किलकारियां गूंजी तो कई अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की। इसके साथ ही कई सितारों ने शादी की खबर भी अपने फैंस के साथ साझा की। इस लिस्ट में एक नाम अभिनेत्री काजल अग्रवाल का भी शामिल हैं, जो जल्दी ही बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच काजल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Kajal Aggarwal engaged with interior designer Gautam Kitchlu shared a video flaunting her engagement ring
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram: kajalaggarwalofficial

हाल ही में काजल अग्रवाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया था। इसके साथ उन्होंने 'शादी वैनिटी' लिखा था। काजल और गौतम किचलू की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके पहले भी काजल अग्रवाल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वह शादी से पहले बैचलर पार्टी करती नजर आ रही थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@kajalaggarwalofficial flaunts her engagement ring!!! ❤️ #kajalagarwal #wedding

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal engaged with interior designer Gautam Kitchlu shared a video flaunting her engagement ring
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram- @kitchlug

बता दें कि 30 अक्तूबर को काजल शादी के बंधन में बंध जाएंगी और इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने छह अक्तूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को दी थी। काजल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि मैं 30 अक्तूबर को गौतम किचलू से विवाह कर रही हूं। मुंबई में एक छोटा सा कार्यक्रम होगा। इसमें हमारे परिवार के लोग शामिल होंगे।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

♾🎈

A post shared by Gautam Kitchlu (@kitchlug) on

Kajal Aggarwal engaged with interior designer Gautam Kitchlu shared a video flaunting her engagement ring
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

काजल ने पोस्ट में आगे लिखा था, 'कोरोना के चलते हमने छोटा कार्यक्रम रखने का मन बनाया है लेकिन हम एक दूसरे के साथ एक नई जिंदगी शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं कि आप लोगों ने इतना प्यार और आशीर्वाद मुझ पर बरसाया है। मेरी आगे की जर्नी में भी आप मेरा सहयोग और  योगदान देंगे, ऐसी मेरी आपसे अपेक्षा है। मैं आगे भी काम करती रहूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

♾🙏🏻

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

विज्ञापन
Kajal Aggarwal engaged with interior designer Gautam Kitchlu shared a video flaunting her engagement ring
काजल अग्रवाल और रणदीप हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा का एक बड़ा चेहरा हैं। इसके साथ ही काजल ने बॉलीवुड में भी कम फिल्में करने के बाद भी एक अच्छा नाम बना लिया है। बता दें कि काजल अग्रवाल की बॉलीवुड हिट लिस्ट में सिंघम, स्पेशल 26 और दो लफ्जों की कहानी शामिल हैं। हालांकि ये बात भी काफी कम लोग जानते हैं कि काजल की पहली फिल्म भी तमिल या तेलुगु नहीं बल्कि हिंदी फिल्म 'क्यूं! हो गया ना' थी।

पढ़ें: महाष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने किया कन्या पूजन, बेटी समिषा को भी लगाया भोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed