नवरात्रि की धूम हर बार देशभर के साथ ही बॉलीवुड में भी देखी जाती है। बॉलीवुड सेलेब्स भी नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। तो वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी नवरात्रि के अंतिम दिन यानी कि महाष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन किया। शिल्पा ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
महाष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने किया कन्या पूजन, बेटी समीशा को भी लगाया भोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी के लिए इस साल की नवरात्रि खास थी क्योंकि इस साल उनके घर में भी कन्या ने ही जन्म लिया। तो ऐसे में उन्होंने इस दिन को खास तौर पर मनाया और अपनी बेटी समीशा को भी भोग लगाया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जो इस समय काफी वायरल भी हो रहा है।
शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो में शिल्पा की बेटी समीशा की भी झलक नजर आ रही है। वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'आज अष्टमी के शुभ अवसर पर हम अपनी खुद की देवी समीशा को पाकर सौभाग्यशाली हैं और धन्य हुए। समीशा की यह पहली नवरात्रि है। इसलिए हमने उसकी और 8 अन्य बच्चियों की कन्या पूजा की। पूरी सावधानी के साथ उनका स्वागत किया।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
आगे शिल्पा ने लिखा, 'सबसे बड़ी देवी महागौरी और उनके 9 रूपों का आभार व्यक्त करने का हमारा अपना तरीका है। हालांकि, इस साल हमने मास्क पहना और सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर पूजा की। फिर भी, इन छोटी बच्चियों की सेवा और लाड़-प्यार करने का एक सुंदर एहसास है।' वीडियो में शिल्पा सभी कन्याओं के पैर धुलाते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी सभी कन्याओं की आरती उतारकर उन्हें भोज खिला रही हैं।
शिल्पा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शिल्पा के फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि केवल नवरात्रि ही नहीं बल्कि शिल्पा हर त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर भी शिल्पा ने अपने घर पर ही बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया था।
पढ़ें: लवीना लोध ने महेश भट्ट को डॉन बताते हुए लिया था अमायरा दस्तूर का नाम, अब अभिनेत्री की ओर से आया ये बयान