{"_id":"5f858668348be73cf675a440","slug":"kajal-aggarwal-fiance-gautam-kitchlu-shares-engagement-ceremony-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने, होने वाले पति पर ऐसे प्यार लुटा रहीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने, होने वाले पति पर ऐसे प्यार लुटा रहीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Oct 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू
- फोटो : Instagram- @kitchlug
हाल ही में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल ने लिखा कि वे 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं। अब उनके मंगेतर गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
अपने मंगेतर गौतम किचलू की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अदाकारा काजल अग्रवाल ने लिखा है, ‘इस फोटो में भी आपके डिजाइन्स की झलक साफ दिख रही है।’ गौतम किचलू की ये तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है।
काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ रिश्ते की बात का एलान करते हुए बताया था कि ये क्यूट कपल 30 अक्तूबर के दिन मुंबई में निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया था कि वह शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। कोरोना को देखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे।
काजल की शादी को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें आती हैं और धीरे-धीरे दम तोड़ देती हैं लेकिन काजल ने कभी इन पर कोई सफाई नहीं दी है। इस बार काजल ने खुद नाम जाहिर किया है बिजनेसमैन गौतम किचलू का। काजल गौतम से शादी करने वाली हैं। गौतम पेशे से एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं।
काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है। बता दें कि काजल अग्रवाल ने फिल्म क्यूं! हो गया ना से 2004 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।