फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मेकअप के कैसी दिखती हैं अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, पहचानना होगा मुश्किल

Sat, 01 Jun 2019 12:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Jun 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
kajal aggarwal share make up free picture on instagram
kajal aggarwal - फोटो : social media

फिल्म और टीवी की दुनिया के कम ही स्टार्स हैं जो बिना मेकअप देखे जाते हैं, तस्वीरें शेयर करना तो दूर की बात है। हालांकि कुछ सितारेे ऐसे भी हैं जो मेकअप के बिना लोगों के सामने आते हैं। पिछले दिनों सोनम कपूर ने अपनी ऐसी ही तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद एक और एक्ट्रेस की मेकअप फ्री तस्वीर सामने आई है।

kajal aggarwal share make up free picture on instagram
kajal aggarwal - फोटो : social media

हम बात कर हैं सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की। बॉलीवुड के अलावा काजल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अपनी तस्वीर के साथ काजल ने लिखा कि 'लोग अपने आपको और ज्यादा खोज नहीं सकते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग बाहरी खूबसूरती पाने के लिए पागल हैं क्योकि सोशल मीडिया पर ऐसी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाता है। लाखों रुपये कॉस्मेटिक्स और सौंदर्य उत्पादों पर खर्च कर दिए जाते हैं इस वादे के साथ कि एक परफेक्ट बॉडी मिलेगी।'

kajal aggarwal share make up free picture on instagram
Kajal Aggarwal - फोटो : social media

काजल आगे लिखती हैं कि 'आत्ममुग्धता हर जगह मौजूद है। उन पंक्तियों के बीच, हम भीड़ में शामिल होने की कोशिश करते हैं। फिर भी वास्तविक रूप से हम तभी खुश हो सकते हैं जब हम यह स्वीकार करें कि हम कौन हैं बजाय इसके कि अपने लिए एक अलग छवि गढ़ें। हालांकि मेकअप बाहरी व्यक्तित्व को सुंदर बनाता है। क्या यह हमारे चरित्र का निर्माण करता है और परिभाषित करता है कि हम कौन हैं? कितना सही कहा गया है कि खुद को स्वीकार करना आना चाहिए हम कितने प्यारे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

People can’t discover themselves anymore. Perhaps because we live in a world crazed by physical attraction or because social media has swallowed up our self esteem in whom and what it glorifies. Billions of rupees are spent on cosmetics and beauty products that promise you the prefect body. Narcissism seems to exist everywhere. Between those lines, we try to join the crowd or feel left out. Yet the only way we can truly be happy is when we start accepting who we are rather than defining or carving a different image for ourselves. Although makeup beautifies our outer persona, does it build our character and define who we are? True beauty lies, in accepting ourselves for how lovely we are.

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kajal aggarwal share make up free picture on instagram
Kajal Aggarwal - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक पेरिस-पेरिस में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर रमेश अरविंद हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो काजल, अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 में नजर आई थीं तो वहीं अजय देवगन के साथ 'सिंघम' की हीरोइन बनी थीं।

विज्ञापन
kajal aggarwal share make up free picture on instagram
sonam kapoor - फोटो : social media

इससे पहले अपना ग्लैमरस अवतार छोड़कर सोनम कपूर बिना मेकअप के दिखीं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिना मेकअप के'। 33 वर्षीय सोनम कपूर ने तस्वीर में मजेंटा कलर की ड्रेस कैरी की है। वहीं उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed