पिछले दिनों पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत को देश भूला नहीं है। हमले के बाद पूरा देश शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आया था। बॉलीवुड समेत दूसरे क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने स्तर पर मदद की। अब एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स पुलवामा में शहीद जवानों को एक स्पेशल ट्रिब्यूट देने की तैयारी कर रहे हैं।
पुलवामा शहीदों के लिए अमिताभ-आमिर के बाद अब ऐश्वर्या राय आईं आगे, कहेंगी 'तू देश मेरा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शहीदों के लिए एक वीडियो बनाया जाएगा। खास बात ये है कि इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर दिखाई देंगे। यही नहीं इस वीडियो के लिए कुल 14 एक्टर्स शूट करेंगे और इसका नाम होगा 'तू देश मेरा'। ज्यादातर एक्टर्स ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली। अभी ऐश्वर्या राय का हिस्सा फिल्माया जाना बाकी है।
हाल ही में इंटरनेट पर बिग बी, आमिर खान और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो वीडियो के लिए शूटिंग करते दिखाई दिए। यह वीडियो 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने ऐश्वर्या की एक तस्वीर भी ट्वीट की है, जिसमें वो सलामी देती दिखाई दे रही हैं।
#AishwaryaRaiBachchan recently shot for the Tribute Song for the Martyrs of #Pulwama
— Happy Productions India (@HAPPYPRODINDIA) May 31, 2019
For which @SrBachchan @aamir_khan #RanbirKapoor @TheAaryanKartik
etc have already shot.
A Joint Initiative of @HAPPYPRODINDIA and @crpfindiahttps://t.co/bV4aiHgFv1@narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/eDfTwNRnEZ
करीब 4 मिनट के इस वीडियो में स्टार्स जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते दिखाई देंगे। वहीं ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो डायरेक्टर मणिरत्नम की नई फिल्म में दिखाई देंगी। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने खुद इसकी जानकारी दी थी।