अभिनेत्री काजल अग्रवाल की बहन निशा उन्हें बहुत याद कर रही हैं, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये निशा का इंस्टाग्रां अकाउंट कह रहा है। निशा अग्रवाल ने हाल ही में दोनों की दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो काजल की रियल वेडिंग की है तो दूसरी रील वेडिंग (Reel Wedding) की।
काजल अग्रवाल को याद कर रही हैं बहन निशा, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की रियल और रील तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं दूसरी तस्वीर पुराने कमर्शियल की है, जिसमें काजल और निशा को शूट किया गया था। इस एड में काजल ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी, जिसमें वो भारी सोने की ज्वेलरी पहनी नजर आ रही हैं। निशा ने अपने कैप्शन में लिखा कि रियल वर्सेज रील, @kajalaggarwalofficial लौट आओ।
इससे पहले भी निशा काजल की शादी की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। काजल और उनके पति गौतम के साथ एक फोटो डालते हुए निशा ने लिखा कि आप दोनों जिंदगी का एक नया सफर शुरू कर रहे हैं, इसे शानदार, अद्भुत, अविश्वसीय और अविस्मरणीय रहने दो। आप दोनों की जिंदगी प्यार से भरी रहे।
काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद ‘सिंघम’ फेम अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। शादी के दिन उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहना था। काजल ने पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट के जरिए डिजाइनर को शुक्रिया कहा था।
शादी के बाद काजल अपनी कई तस्वीरें साझा कर रही हैं। काजल ने अपने पति गौतम किचलू के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं। जिनमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। काजल ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं उनमें एक फोटो में उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने बड़े-बड़े इयरिंग्स और मंगलसूत्र से अपने लुक को कम्प्लीट किया था। वहीं गौतम ने स्काई ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।
वहीं शादी के बाद काजल का अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के अलग-अलग रस्मों में तैयार होने की तस्वीरें पोस्ट की थीं। नारंगी कलर के अनारकली कुर्ते में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राउंड नेक के हाफ स्लीव अनारकली कुर्ते में गोल्डन वर्क था। वहीं इस कुर्ते के साथ शियर फैब्रिक की चुनरी थी। जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था।

कमेंट
कमेंट X