फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बेटे को लेकर परेशान हुईं काजोल, एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड में दिखे जूनियर देवगन

Fri, 03 Aug 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
kajol and ajay devgn son yug at mumbai airport
युग

अजय देवगन और काजोल अपने दोनों बच्चों न्यासा और युग को मीडिया की नजरों से दूर ही रखते हैं। हाल ही में अजय देवगन पूरे परिवार समेत लंदन में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे थे। अब उनका पूरा परिवार वापस मुंबई आ गया है। इस दौरान सभी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

kajol and ajay devgn son yug at mumbai airport
काजोल

अजय देवगन स्वभाव से काफी गंभीर माने जाते हैं तो वहीं उनके बेटे युग एकदम बिंदास हैं। लंबी यात्रा के बावजूद युग एयरपोर्ट पर खूब मस्ती करते दिखे और पूरे समय दौड़-भाग करते रहे, हालांकि उनके इस दौरान उछलकूद करने से मां काजोल जरूर कुछ परेशान सी दिखीं।

kajol and ajay devgn son yug at mumbai airport
काजोल

काजोल के साथ-साथ उनकी बेटी न्यासा भी युग की हरकतों को देखकर उन्हें संभालने की कोशिश कर रही थीं लेकिन युग भला कहां मानने वाले थे। वो तो अपने में ही मस्त दिख रहे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स भी युग की तस्वीरें खींचने में पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol and ajay devgn son yug at mumbai airport
काजोल

कुछ समय पहले अजय देवगन के बेटे युग ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो जिम में खूब कसरत कर रहे थे। दरअसल अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के फिटनेस चैलेंज 'हम फिट तो इंडिया फिट' को स्वीकार करते हुए अपने बेटे का वीडियो शेयर किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed